CSK vs GT: कई गलतियों के बाद कैप्टन कूल धोनी बने संकटमोचक, विस्फोटक होने से पहले गिल को किया चलता
CSK vs GT Final: कैच छूटने के बाद गिल तेज खेल रहे थे। इसके बाद धोनी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए उनको आउट कर दिया।

CSK vs GT, MS Dhoni stumping Gill: आईपीएल में धाकड़ फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी धमाका करने की प्लानिंग कर ली थी लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं होने दिया। हालांकि शुरुआत में ही गिल का कैच छूट गया था। इसके बाद उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया था।
गिल जब 3 रन पर खेल रहे थे, उस समय देशपांडे की गेंद पर दीपक चाहर ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की। देशपांडे के एक ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जमाए। पावरप्ले में गिल का बल्ला जमकर बोला। इसके बाद धोनी ने अपना दिमाग लगाया।
पावरप्ले के तुरंत बाद माही अपने मुख्य हथियार रविन्द्र जडेजा को अटैक पर लेकर आ गए। जडेजा ने भी निराश नहीं किया। धोनी और जडेजा ने मिलकर खतरनाक गिल को वापस पवेलियन भेज दिया। जडेजा की गेंद पड़ने के बाद थोड़ी बाहर की तरफ निकली। गिल अपना पाँव बाहर निकाल चुके थे।
स्टंपिंग के मामले में धोनी हमेशा से ही तेज रहे हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। उन्होंने पलक झपकते ही स्टंप्स पर लगी बेल्स उड़ा डाली। इसके बाद बल्लेबाज को आउट या नॉट आउट देने के लिए मामला तीसरे अम्पायर के पास गया और वहां से आउट का निर्णय आया। धोनी ने अपनी फुर्ती से टीम को विकेट दिलाया और गिल को 39 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस सीजन गिल ने 890 रन बनाये। विराट कोहली के बाद वह सबसे इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 973 रन बनाये।












Click it and Unblock the Notifications