CSK vs GT, Final: आ गया डकवर्थ-लुईस नियम का टारगेट, चेन्नई को 15 ओवर में 171 का लक्ष्य
CSK vs GT: डकवर्थ-लुईस नियम के तहत टारगेट मिलने पर चेन्नई के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

CSK vs GT, Final: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल में बारिश का जोरदार खलल देखने को मिला। बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद लगातार निरीक्षण हो रहे हैं। इंस्पेक्शन 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ और मैच 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू करने का निर्णय लिया गया।
डकवर्थ-लुईस नियम के तहत चेन्नई को कितने रन बनाने होंगे। इसकी जानकारी सामने आ गई है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवरों में 171 का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास तूफानी बल्लेबाज हैं। पावरप्ले 4 ओवरों का होगा और गेंदबाज 3 ओवर से ज्यादा नहीं डाल सकता।
डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को लक्ष्य
20 ओवर - 215 रन
19 ओवर - 207
18 ओवर - 198
17 ओवर - 190
16 ओवर - 181
15 ओवर - 171
14 ओवर - 162
13 ओवर - 153
12 ओवर - 143
11 ओवर - 133
10 ओवर - 123
9 ओवर - 112
8 ओवर - 101
7 ओवर - 90
6 ओवर - 78
5 ओवर - 66
फिलहाल मैदान पर स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। जो स्थिति पहले थी, वह अब नहीं है। मैच शुरू होने के पूरे आसार थे और ऐसा ही होगा। मैदान कितना तैयार हुआ है, यह देखना अम्पायरों का काम है और वही किया जा रहा था। ओवर कम किये गए हैं, तो चेन्नई को और तेज बैटिंग करनी होगी।
Good news from Ahmedabad folks! 🏟️
Play to start at 12:10 AM IST
Revised target for Chennai Super Kings 👇
1️⃣7️⃣1️⃣ in 15 overs.
Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp#TATAIPL | #Final | #CSKvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
Recommended Video
आईपीएल के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे के दिन फाइनल मैच हो रहा है। इसके अलावा मैच डकवर्थ-लुईस नियम तक गया है, यह भी ऐसा पहला मामला ही है। आईपीएल के 15 सीजन के फाइनल मैच बिना बारिश के हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications