CSK vs DC Weather and Pitch: आज के मुकाबले में कैसा रहेगा चेपॉक की पिच और चेन्नई में मौसम का मिजाज

CSK vs DC: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई में मुकाबला होने जा रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज के मैच में मौसम और पिच का मिजाज

IPL 2023 CSK vs DC

IPL 2023 CSK vs DC Match Weather and Pitch: इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपने होम ग्राउंड चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ( MA Chidambaram Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला करने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में फिर से सबसे निचले स्थान पर पहुंच चुकी है।

दूसरी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 मैचों में छह जीत और एक मैच के नतीजे नहीं निकलने के चलते 1 अंक मिलने के बाद कुल 13 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर मौजूद है और वे आज होम ग्राउंड का फायदा उठाने के लिए उतरेंगे।

पिच- एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह स्पिनरों के पक्ष में झुकी हुई रही है लेकिन यहां पिछले मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने भी अपना बढ़िया काम किया था। पिछला मैच यहां एक नई सतह पर खेला गया था जहां दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मथिशा पथिराना ने आपस में 7 विकेट चटकाए थे जो चेपॉक की पिच पर एक अजूबा सा लगता है।

इसलिए आज के मुकाबले में भी यह कहना ठीक नहीं होगा कि यह कि ये ग्राउंड पूरी तरह से स्पिनरों को मदद करने वाला है। कुल मिलाकर एक संतुलित पिच देखने के लिए मिल सकती है जहां पर स्पिनरों को बाद में भरपूर मदद मिल सकती है। बल्लेबाज यहां पर थोड़ा समय बिताकर बाद में खुद को और अच्छे से आजमाना चाहेंगे।

पिछली बार धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और आज भी टॉस जीतने वाली टीम एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने में दिक्कत महसूस नहीं करेगी।

मौसम की बात करें तो शाम में काफी उमस रहेगी। चेन्नई शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी इसके चलते आज की शाम का मैच काफी उमस के बीच होगा जो खिलाड़ियों के लिए इतना आसान नहीं होगा।

बारिश के चांस नहीं है क्योंकि तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मात्र 7% बारिश आने की संभावना है जो लगभग ना के बराबर ही है। इसलिए पूरा मैच देखने के लिए मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच डिटेल्स- आईपीएल 2023 के सीजन के 55वें मैच में सीएसके की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने जा रही है। मैच शाम 7:30 पर शुरू हो जाएगा।

सीएसके बनाम डीसी मैच- चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+