CSK vs DC: धमाकेदार जीत के बाद बेटी जीवा को धोनी ने लगाया गले, वायरल हो रहा वीडियो

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को शानदार जीत हासिल की।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की अपनी सातवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। चेन्नई की मुश्किल पिच पर धोनी की टीम ने 27 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को मैच हरा दिया।

धोनी ने खेली तूफानी पारी: दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। चेपाक के मैदान पर एक बार फिर माही अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने महज 9 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रनों की पारी खेली। धोनी की इस पारी की बदौलत ही चेन्नई की टीम ने दिल्ली के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने में कामयाबी हासिल की।

जीवा ने किया चीयर: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ अपनी छोटी सी पारी में शानदार छक्के भी लगाए। धोनी के सिक्स का जश्न बेटी जीवा ने सीटी बजाकर मनाया। दर्शकों के बीच स्टैंड में जीवा और साक्षी ने धोनीकी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद उठाया। इन दोनों की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जीवा को लगाया गले: दिल्ली के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद धोनी ने अपनी बेटी जीवा को गले लगाया। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा दौड़ती हुई धोनी के पास आती हुई नजर आती है, जिसके बाद धोनी अपनी गुड़िया को गले लगाते दिखाई पड़ते हैं।

चेन्नई के पास बड़ा मौका: इस जीत के साथ ही चेन्नई के पास फाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका मिल गया है। चेन्नई अपने बचे हुए दो मैचों में से एक मैच भी जीत लेती है तो वह नंबर दो पर अपना सीजन समाप्त कर सकती है। चेन्नई को अपने आने वाले दो मुकाबलों में से एक मैच दिल्ली के खिलाफ ही दिल्ली के मैदान पर खेलना है।

फ्लॉप रहे दिल्ली के बल्लेबाज: दिल्ली के बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के सामने फ्लॉप साबित रहे। यही वजह रही कि चेन्नई ने 27 रनों से इस मुकाबले को जीतने में सफल रही। 168 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी। यह चेन्नई की लगातार सातवीं जीत है। चेन्नई अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+