IPL 2023: प्लेऑफ में सबसे अधिक बार पहुंची हैं ये टीमें, लिस्ट में MI, CSK और RCB सहित शामिल ये नाम

IPL 2023, PlayOffs: आईपीएल 2023 के लिए प्लेऑफ की चारों टीमें मिल गई है। प्लेऑफ का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 23 मई को खेला जाएगा।

Chennai Super Kings

CSK MI, GT and LSG Qualified For The PlayOffs: इस सीजन होने वाले प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लकनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बना ली है। अब इन चारों में से कोई एक टीम आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की इस रेस में काफी आगे दिखाई पड़ रहे हैं।

प्लेऑफ में पहुंची है CSK 12 बार: आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे अधिक बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। धोनी की टीम ने अब तक 14 बार आईपीएल में हिस्सा लिया है और 14 में से 12 बार टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। सीएसके के अलावा कोई दूसरी टीम इतनी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची है।

मुंबई भी कम नहीं: सबसे ज़्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफ़ी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस मामले में दूसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने अब तक 16 बार आईपीएल में हिस्सा लिया है, जिसमें से 10 बार टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है।

तीसरे नंबर पर आरसीबी: इस सीजन भी आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना थी। लेकिन गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद टीम का सफर लीग राउंड में ही खत्म हो गया। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अब तक 8 बार पहुंचने में सफल रही है। लेकिन एक बार फिर टीम ने अब तक ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमाया है।

केकेआर ने भी दिखाया है दम: केकेआर के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। केकेआर की टीम आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल सात बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने दो बार खिताब पर भी कब्जा जमाया है।

दिल्ली-हैदराबाद बराबरी पर: प्लेऑफ में पहुंचने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद बराबरी पर रही है। इन दोनों ही टीमों ने अब तक 6-6 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं राजस्थान की टीम ने पांच बार तो पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो बार ही प्लेऑफ का सफर तय किया है।

लखनऊ-गुजरात का शानदार प्रदर्शन: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने पिछले साल ही आईपीएल में पहली बार हिस्सा लिया था। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल दो सीजन खेले हैं और दोनों ही बार लखनऊ औऱ गुजरात ने प्लेऑफ का सफर तय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+