IPL 2023: चेन्नई ने दिया 179 रनों का लक्ष्य, गायकवाड़ ने खेली तूफानी पारी, इस मामले में की गेल की बराबरी

IPL 2023, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की पारी खेली। गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

csk vs gt

GT vs CSK, 1st Match, Indian Premier League 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 179 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 178 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। चेन्नई की ओर से उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 92 रनों की पारी खेलने का काम किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाने में सफलता हासिल की।

गायकवाड़ ने की क्रिस गेल की बराबरी

'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल आईपीएल में इन दिनों कमेंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह लंबे समय तक बल्ले से कमाल करते नजर आए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल के 37वीं पारी में 12वां अर्धशतक लगाया और ऐसा करने के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गेल ने भी इतने ही पारियों में 12वां अर्धशतक लगाया था। ऋतुराज गायकवाड़ की पारी को देख सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

16.25 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी फ्लॉप

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस साल मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम की रकम खर्च कर बेन स्टोक्स को खरीदा था। बेन स्टोक्स पहले मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप रहे। राशिद खान ने बेन स्टोक्स को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका दिया। स्टोक्स छह गेंद पर सात रन बनाकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हो गए। बल्ले से फ्लॉप होने वाले स्टोक्स से अब गेंदबाजी में कमाल करना चाहेंगे।

अंबाती रायुडू का भी नहीं चला बल्ला

इंटरनरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अंबाती रायडु भी पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे। अंबाती रायुडू 12 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना सके। बन स्टोक्स के अलावा मोईन अली को भी राशिद खान ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लग गया था। मोहम्मद शमी ने कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर गुजरात को पहली सफलता दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+