IPL 2023: ये हैं आईपीएल इतिहास के पांच सबसे सफल भारतीय कप्तान, लिस्ट में कई धुरंधर शामिल

IPL 2023, best Indian captains: आईपीएल के कुछ भारतीय कप्तान हर सीजन अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। 16वें सीजन में भी इन खिलाड़ियों ने कमाल की कप्तानी की है।

IPL 2023

five best Indian captains in IPL history: आईपीएल 2023 में 10 टीमें आपस में एक ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं। लेकिन इन टीमों का प्रदर्शन कैसा रहेगा इसमें सबसे बड़ा रोल कप्तानों का होता है। हर टीम का कप्तान अपनी टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के सबसे सफल भारतीय कप्तानों को....

सचिन तेंदुलकर का रहा है शानदार सफर: दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी के दम क्रिकेट के भगवान बनने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए भी आईपीएल का सफर काफी बेहतरीन गुजरा है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में लंबे समय मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की है। सचिन ने 78 आईपीएल मैचों में मुंबई के लिए 119.82 की स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए।

ऐसा रहा कप्तानी रिकॉर्ड: पहले सीजन से आने वाले तीन सीजन तक सचिन तेंदुलकर ने टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने 51 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को 30 मैचों में जीत दिलाई। जबकि 21 मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। सचिन के बाद रिकी पोंटिंग ने टीम की कमान संभाली थी।

कोहली ने जीते हैं इतने मैच: विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 230 मैच खेले हैं और 129.61 के स्ट्राइक रेट से 6903 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 142 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व किया और टीम को 66 मैचों में जीत दिलाई है। इस सीजन भी वह टीम को बतौर कप्तान दो जीत दिला चुके हैं।

गंभीर ने दो बार बनाया चैंपियन: साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को टीम का कप्तान बनाया था। गंभीर ने आईपीएल 2012 में अपना जादू चलाया और पहली बार केकेआर को चैंपियन बनाया। इसके बाद साल 2014 में भी टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। उन्होंने 129 मैचों में केकेआर की कप्तानी की, जिसमें 71 बार टीम को जीत मिली।

रोहित सबसे सफल कप्तान: आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। अब तक कोई भी कप्तान इतनी ट्रॉफी टीम को नहीं दिला सका है। रोहित ने 232 आईपीएल मैचों 130.03 की स्ट्राइक रेट से 6104 रन बनाए हैं।

धोनी भी किसी से कम नहीं: रोहित शर्मा के बाद आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में अपनी कप्तानी में चेन्नई को चैंपियन बनाया है। इस सीजन भी प्वाइंट्स टेबल में धोनी की टीम नंबर वन पर है और धोनी एक बार फिर खिताब जीतने के करीब दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+