IPL 2023: कैमरन ग्रीन को एलिमिनेटर मैच के लिए बड़ी सलाह, इस नंबर पर खेलने को कहा गया
कैमरन ग्रीन की क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं था। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर यह दिखा दिया है।

Irfan Pathan on Cameron Green: मुंबई इंडियंस ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित करते हुए आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ का रास्ता तैयार कर लिया। बाद में आरसीबी की हार के साथ ही मुंबई अगले दौर में चली गई। कैमरन ग्रीन ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए शतक जमाया।
नम्बर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन ने यह कारनामा किया। आईपीएल में यह उनका पहला शतक है। मुम्बई इंडियंस के लिए करो या मरो वाले इस मुकाबले में ग्रीन ने 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली।
मुम्बई के लिए धमाका करने के बाद ग्रीन को एक अहम सलाह मिली है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि ग्रीन को नम्बर तीन पर ही खेलना चाहिए। एलिमिनेटर मुकाबले को लेकर यह बयान आया है।
स्टार स्पोर्ट्स पर पठान ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने ग्रीन पर काफी पैसा खर्च किया था और इस खिलाड़ी ने निराश नहीं किया। वह मुंबई के लिए मैच विनर की क्षमता वाले खिलाड़ी हैं और उनको आने वाले मैचों में नंबर 3 पर खेलना चाहिए। पठान ने कहा कि चेन्नई और अहमदाबाद में विकेट वानखेड़े की तुलना में बैटिंग करने के लिए आसान नहीं होगा।
पठान ने कहा कि धीमी पिचों पर ग्रीन नंबर 3 पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं और उनके बाद चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। ओपनर ईशान किशन के आउट होने के बाद ग्रीन खेलने के लिए आए थे और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने आए थे।
गौरतलब है की मुंबई इंडियंस का मुकाबला 24 मई को एलिमिनेटर मैच में होगा। मुंबई के सामने क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल , विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसेन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।












Click it and Unblock the Notifications