IPL 2023: BCCI ने किया अनुबंध से बाहर तो भुवनेश्वर ने दिखाया दम, वापसी के लिए खटखटाया दरवाजा

भुवनेश्वर कुमार पिछले एक साल से ज्यादा समय से टीम इंडिया में नहीं हैं। बीसीसीआई ने उनको केन्द्रीय अनुबंध से भी निकाल दिया है।

Bhuvneshwar Kumar

IPL 2023, Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल में सोमवार को गुजरा टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भुवी ने पांच विकेट झटके लेकिन अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी बार पांच विकेट अपने नाम किये हैं। इससे पहले भी एक बार वह यह कारनामा कर चुके हैं। इसके साथ ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में दो बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनक्से पहले जयदेव उनादकट और जेम्स फॉकनर ने भी आईपीएल में दो बार पांच विकेट झटके झटके थे।

टीम इंडिया में आने के लिए दरवाजा खटखटाया

भुवनेश्वर कुमार पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं। वह अंतिम बार भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में नवम्बर 2022 में खेले थे। इसके अलावा बीसीसीआई ने उनको केन्द्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया है। अजिंक्य रहाणे को भी बाहर किया गया था लेकिन आईपीएल में धाकड़ बैटिंग के कारण उनको वापस लाया गया है। रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।

आईपीएल में इस साल कैसा रहा भुवी का प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार शुरुआत में अपनी गेंदों को धार देने में नाकाम रहे थे लेकिन अब वह पूरी तरह से लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में कुल 14 विकेट अपने नाम किये हैं। अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास मौका है और वह अपने कुल विकेटों की संख्या 20 तक पहुंचा सकते हैं।

ऐसा रहा है भुवनेश्वर का इंटरनेशनल करियर

भारतीय टीम के लिए भुवी ने एक धाकड़ स्विंग गेंदबाज के रूप में डेब्यू किया था। वह तीनों प्रारूप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि चोट से भी उनको परेशानी झेलनी पड़ी है। टेस्ट क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार ने 21 मुकाबले खेलकर 63 विकेट अपने नाम किये हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 121 मुकाबले खेलकर 141 विकेट अपने नाम किये हैं। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 87 मैचों में 90 विकेट झटके हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में आ सकते हैं भुवनेश्वर

इस साल भारतीय सरजमीं पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अनुभवी गेंदबाजों की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की तरफ सलेक्टर्स की नज़रें होंगी। उनको टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखा जा सकता है। आने वाले समय में स्थिति और ज्यादा साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+