IPL 2023 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज- टॉप-5 में एक भी भारतीय 'दिग्गज' नहीं

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का ज्यादा बोलबाला है? यहां भारत के ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अभी टीम इंडिया के बड़े दिग्गज नहीं है।

Batter who hit the most sixes in season

IPL 2023 Most Sixes Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग चरण धीरे-धीरे समापन की ओर है जहां 21 मई को होने वाले डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के दौर शुरू हो जाएंगे। इस दौरान भारतीय दिग्गज कुछ खास करते नजर नहीं आए तो कुछ युवा भारतीय सितारों ने अपनी चमक बिखेरी।

आइए देखते हैं आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक हुए 63 मुकाबलों में किन किन बल्लेबाजों ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं-

फाफ डु प्लेसिस- आरसीबी के कप्तान ने 12 मैचों की 12 पारियों में 34 छक्के लगाए हैं। वे यहां टॉप पर हैं। डु प्लेसिस आईपीएल में रन बनाने के मामले में भी टॉप स्कोरर है और उन्होंने 631 रन बनाए हुए हैं। फाफ का स्ट्राइक रेट 154.2 का है।

शिवम दुबे- भारत के इस स्टार ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ मैचों में आतिशी पारी खेली है। यह सीजन उनके लिए बढ़िया रहा है। दुबे ने 13 मैचों की 11 पारियों में 30 छक्के जड़े हैं और 40.33 की औसत व 157 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल- मैक्सवेल से सर्वाधिक छक्कों की लिस्ट में जगह बनाने की उम्मीद थी और उन्होंने निराश नहीं करते हुए 12 मैचों की 12 पारियों में 30 छक्के लगाए हैं। हालांकि औसत के मामले में वे बाकियों से थोड़े कमजोर हैं जो इस बार 34.90 का है लेकिन स्ट्राइक रेट बहुत ही ऊंचा है। मैक्सवेल ने 182.85 के भयंकर स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई करने में कामयाबी हासिल की है।

यशस्वी जायसवाल- राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनिंग खिलाड़ी की सब तारीफ कर रहे हैं। जयसवाल बहुत ही तूफानी बल्लेबाज नहीं माने जाते थे लेकिन अब यह धारणा भी बदल गई है क्योंकि इस खिलाड़ी ने 13 मैचों की 13 पारियों में 26 छक्के लगाते बहुत तेज बल्लेबाजी की है।

इसके अलावा जायसवाल रन बनाने के मामले में तीसरे सर्वोच्च स्कोरर हैं जिन्होंने 47.92 और 166.18 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 575 रन बनाए हैं। देखा जाए तो सभी रिकॉर्ड के संतुलन में जायसवाल बहुत ही बेहतरीन नजर आते हैं।

मार्कस स्टोइनिस- लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह ऑलराउंडर 89 रनों की नाबाद पारी खेली के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली फेमस जीत के लिए चर्चा में है। उन्होंने 13 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं और स्ट्राइक रेट 151.44 का है।

यह थे आईपीएल के टॉप-फाइव सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज जिनमें कोई भारतीय युवा शामिल हैं लेकिन 'लीजेंड' कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। एक और युवा रिंकू सिंह का जिक्र करना भी जरूरी है जो 25 छक्के लगाकर छठे स्थान पर हैं।

रिंकू ने 143.3 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 51 की औसत से 407 रन बनाए हैं जो बहुत ही प्रभावशाली आंकड़ा है। इसके बाद ही संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियरों का नबर है जिन्होंने 24-24 छक्के लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+