IPL Auction 2023: धोनी और जडेजा से भी महंगे खिलाड़ी बन गए स्टोक्स, सामने आया माही का रिएक्शन

IPL Auction 2023 MS Dhoni reacts to Ben Stokes: आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स भारी भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। स्टोक्स आईपीएल के अगले सीजन में अब पीली जर्सी में नजर आएंगे।

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023 MS Dhoni reacts to Ben Stokes: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे। ये सीजन धोनी के आईपीएल करियर का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है।

चेन्नई ने स्टोक्स पर लगाया दांव

चेन्नई ने स्टोक्स पर लगाया दांव

आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को खरीदा। चेन्नई की टीम सैम करन को लेने के लिए 18 करोड़ 25 लाख तक गई, लेकिन पंजाब किंग्स 18 करोड़ 50 लाख देकर करन को अपने साथ जोड़ लिया। हालांकि, इसके बाद सीएसके ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में अपनी टीम में जोड़ लिया। चेन्नई के लिए स्टोक्स मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। स्टोक्स धोनी-जडेजा से भी महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा को जहां चेन्नई ने 16 करोड़ में रिटेन किया था तो वहीं धोनी को 12 करोड़ मिले थे।

सीएसके के सीईओ ने बताया धोनी का रिएक्शन

सीएसके के सीईओ ने बताया धोनी का रिएक्शन

बेन स्टोक्स को खरीदने के बाद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ ने बेन स्टोक्स को खरीदने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बेन स्टोक्स को खरीदने पर एमएस धोनी के रिएक्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें एक ऑलराउंडर की जरूरत थी और एमएस धोनी इस बात से खुश थे कि स्टोक्स हमारी स्क्वाड में आ गए हैं। धोनी ने स्टोक्स को खरीदने पर खुशी जाहिर की है। अब चेन्नई की टीम पहले से भी मजबूत नजर आ रही है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम

बल्लेबाजः डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), शेख रसीद, अजिंक्य रहाणे।
ऑलराउंडरः ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, बेन स्टोक्स, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगवत वर्मा।
गेंदबाजः दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी, काइल जेमीसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+