Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज आईपीएल में किसका मैच है- RCB vs LSG

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। 10 अप्रैल का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 RCB vs LSG

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 15वां मुकाबला 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू टीम आरसीबी ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर जीता था।

दरअसल, फाफ डु प्लेसी के अगुवाई वाली आरसीबी की टीम पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ 81 रन की हार के बाद आज लखनऊ के खिलाफ मैदान में उतर रही है। ऐसे में कप्तान की नजरें जीत के साथ खिताब की ओर बढ़ने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम बल्लेबाजों से हाई स्कोर की उम्मीद से साथ ही गेंदबाजों से लय बरकरार रखने की उम्मीद के साथ मैदान में नजर आएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रन की करारी हार के बाद आरसीबी कोई भी गलती करने के मूड में नहीं होगी। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने जा रहा है।

बेंगलुरु की टीम फिलहाल लीग में सातवें स्थान पर है, वहीं दूसरी ओर केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम तीन में से दो मैच जीतने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी ने दो में से अभी तक एक ही मुकाबला अपने नाम किया है। उम्मीद है कि आरसीबी अपनी गेंदबाजी में बड़े बदलाव के साथ मैदान में नजर आएगी, क्योंकि केकेआर के खिलाफ टीम डेथ ओवरों में जमकर रन लुटाए थे। यही कारण है कि कोलकाला ने न सिर्फ हाई स्कोर किया बल्कि जीत भी दर्ज की।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड
लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।

ये भी पढ़ें- Rinku Singh: रिंकू सिंह की बल्लेबाजी का बॉलीवुड भी हुआ दीवाना, शाहरुख के बाद रणवीर-अर्जुन रामपाल ने की प्रशंसा


Recommended Video

    IPL 2023:16वें सीजन में धूम मचाते 5 उम्रदराज खिलाड़ी, Dhoni समेत ये खिलाड़ी शामिल | वनइंडिया हिंदी

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड
    फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+