IPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस किसका मैच है- लखनऊ vs मुंबई
Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। मंगलवार को सीजन का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। अंक तालिका में इस फैसले के बाद चीजें बदल जाएगी।
मुंबई इंडियंस की टीम 7 मैच खेलकर साथ में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ की बात करें तो इस टीम ने 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक हासिल किए हैं और तालिका में चौथे स्थान पर है। लखनऊ का एक मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। अगर इस मुकाबले में लखनऊ जीत जाती है तो मुंबई नंबर चार पर आ जाएगी और लखनऊ नंबर 3 पर चली जाएगी। इसके अलावा लखनऊ और चेन्नई के अंक भी बराबर हो जाएंगे।
अगर लखनऊ की टीम ज्यादा बेहतरीन रन रेट के साथ जीत जाती है तो शायद चेन्नई सुपर किंग्स को भी नंबर दो की कुर्सी से नीचे उतार सकती है। मुंबई के पास प्लेऑफ में जाने का यह सुनहरा मौका है और इस मैच में जीत के बाद टॉप 4 में जाने की संभावना काफी ज्यादा पड़ जाएगी।
मुंबई के बल्लेबाज काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव सबसे आगे दिख रहे हैं। उनके अलावा इशान किशन, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। तिलक वर्मा का बल्ला भी चला है। लखनऊ के पास डी कॉक और मेयर्स अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। उनके अलावा प्रेरक मांकड़, स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी हैं।
मुंबई और लखनऊ की टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स: काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक (कीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुनाल पांड्या (कप्तान), अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, अवेश खान, आयुष बडोनी, स्वप्निल सिंह, डेनियल सैम्स, दीपक हुड्डा, अर्पित गुलेरिया, कृष्णप्पा गौतम, मोहसिन खान, करुण नायर, मनन वोहरा, मार्क वुड, नवीन-उल-हक, रोमारियो शेफर्ड, करण शर्मा।
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, विष्णु विनोद, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, संदीप वारियर , ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, डुआन जानसन, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications