Watch Video: धमाकेदार अंदाज में टी नटराजन ने किया वापसी का ऐलान, प्रैक्टिस सेशन में तोड़ डाला विकेट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में एक युवा भारतीय गेंदबाज ने अपनी शानदार यॉर्कर और स्पीड से दुनिया भर के फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसकी वजह से इस युवा गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने का मौका मिला। जहां पर इस गेंदबाज ने तीनों प्रारूप में डेब्यू करते हुए भारतीय टीम को ऐतिहासिक सीरीज में वापसी करने में अहम भूमिका निभाई। जी हां, हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन की, जो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद सर्जरी से गुजरे और आईपीएल के 14वें सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

हालांकि 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये टी नटराजन एक बार फिर से वापसी करते हुए गेंदबाजी से कहर बरपाने को तैयार हैं। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है जिसमें सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच पहला मैच खेला जायेगा।
और पढ़ें: 'इस बार दमदार नहीं है दिल्ली कैपिटल्स की टीम', पूर्व भारतीय ओपनर ने जारी की चेतावनी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उन फ्रैंचाइजियों में से एक है जिसने नीलामी के दौरान अपने कई पुराने खिलाड़ियों को टीम में वापस लाने पर जोर लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन के लिये नीलामी में 4 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और उन्हें दोबारा खेमे के साथ जोड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पिछले सीजन उनके साथ नहीं रहने का काफी नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार नटराजन उस कमी को पूरा करने की पूरी तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
टी नटराजन ने इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे को ज्वाइन किया था और तैयारियां शुरू कर दी थी। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस तेज गेंंदबाज की बॉलिंग का नमूना दिखाया है। टी नटराजन इस वीडियो में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और नेटस पर प्रैक्टिस करने के दौरान स्टंप तोड़ते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: Women World Cup में भारत को खेलना होगा करो या मरो का मैच, स्नेह राणा ने किया तैयारी का खुलासा
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को बतौर गेंदबाजी कोच अपने खेमे से जोड़ने का काम किया है, जो कि पिछले हफ्ते ही टीम से जुड़े हैं। डेल स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे जिसमें हेड कोच टॉम मूडी, बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा और स्पिनग गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीथरन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications