IPL 2022: ऋषभ पंत के काम से वसीम जाफर भी नहीं खुश, बोले- ये सब हदों को पार करना है

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के आखिरी ओवर ने मैदान पर मनोरंजन के साथ-साथ ड्रामा भी पेश किया। ये ओवर फेंक रहे ओबेद मैककॉय ने कमर की ऊंचाई पर फुल टॉस फेंकी जिसे ऑन-फील्ड अंपायरों द्वारा नो-बॉल नहीं घोषित किया गया था। इसी पर ऋषभ पंत ने आपा खो दिया और क्रीज पर मौजूद अपने खिलाड़ियों को वापस आने का इशारा कर दिया।

IPL 2022: Wasim Jaffer is not happy with Rishabh Pant reaction on last over no ball drama

हालांकि युवा पंत को किसी ने समर्थन नहीं दिया और क्रिकेट बिरादरी के कई बड़े नामों ने इसकी आलोचना की। उसी क्रम में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपने विचार जाहिर किए और पंत की हरकत को गैरजरूरी बताया, एक ऐसी हरकत जिसने अपनी हदों को पार किया। पूर्व क्रिकेटर ने समझाया कि कभी-कभी अंपायर गलतियां करते हैं लेकिन इन चीजों को खेल के हिस्से के रूप में लिया जाना चाहिए। आग में घी का काम किया प्रवीण आमरे ने जब पंत ने डीसी के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे को अंपायरों के साथ बातचीत करने के लिए मैदान पर भेजा।

rishabh pant

ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बोलते हुए वसीम जाफर ने कहा, "ऋषभ पंत का खिलाड़ियों को वापस बुलाना हदों को पार करना था। हम यह नहीं देखना चाहते। खेल को चलते रहने की जरूरत है। यह समझ में आता है कि कभी-कभी अंपायर गलतियां करते हैं और आपको इसे खेल की भावना से लेना होता है।"

यह भी पढ़ें- कुलदीप के सामने आ गए चहल, पंत की ना सुनने को कहा, नहीं माने तो धक्का भी दिया- VIDEO

बता दें कि डीसी कप्तान पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है, जबकि आमरे को मैच फीस के जुर्माने के लिए एक गेम के लिए बैन कर दिया गया है। डीसी पेसर शार्दुल ठाकुर को भी फटकार लगाई गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सदस्यों की हरकतें आईपीएल अधिकारियों को अच्छी नहीं लगी और वे 23 अप्रैल की सुबह ये फैसला लेकर आए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि उन्होंने पहले मैच को इतने करीब जाकर हारा, फिर ऐसा सख्त जुर्माना भुगता। निश्चित तौर पर अगले मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम थोड़े दबाव में खेलने उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+