IPL 2022 : वाशिंगटन सुंदर पर हुई पैसों की बरसात, क्रुणाल 8.25 करोड़ में बिके
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पर खूब पैसों की बरसात हुए है। सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया है। सुंदर ने पिछला सीजन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेला था। तब उनकी कीमत 3 करोड़ 20 लाख थी, लेकिन इस बार उनकी कीमत काफी बढ़ गई है।

Recommended Video
वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2021 में बेंगलुरू के सबसे बड़े मैच विनर में से एक रहे हैं। सुंदर 6 मैच खेलकर महज 31 रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने सीजन में 3 विकेट हासिल किया था। हालांकि उन्हें रीलीज कर दिया गया था। सुंदर के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने 42 मैच खेले हैं, जिसमें 32.11 की औसत से 27 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी 6.93 का रहा है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेविड वार्नर, डु प्लेसिस बिके 7 करोड़ में
इसके अलावा ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी मोटी रकम हासिल करने में सफल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन इस बार लखनऊ ने उन्हें 8 करोड़ 25 लाख की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ लिया है।हार्दिक पांड्या को गुजरात ने नीलामी से पहले खरीदा और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया, इसलिए कहा जाने लगा कि गुजरात कृणाल पर बोली लगाएगा। कुणाल पांड्या का नाम आते ही चेन्नई और पंजाब ने बोली लगाना शुरू कर दिया, लेकिन 6 करोड़ रुपए तक पहुंचने के बाद लखनऊ ने नीलामी में प्रवेश किया। अंत में लखनऊ ने खरीदा कुणाल ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications