सहवाग ने बताया किन 2 दिग्गजों के आने से बदली RCB की किस्मत, कोहली करते रहे ये गलती

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने चाैथी टीम के रूप में प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम के पास इस बार खिताब जीतने का माैका मिला है। इस बार आरसीबी टीम में अलग रणनीति दिखी, जिसकी बदाैलत वह इतने आगे आ सके। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि किन दो दिग्गजों के चलते आरसीबी की किस्मत बदलती है। सहवाग ने कहा कि संजय बांगर के मुख्य कोच और फाफ डु प्लेसिस के कप्तान के रूप में आने के बाद से आरसीबी में काफी बदलाव आया है।

sehwag

सहवाग ने साफ कहा कि जब विराट कोहली कप्तान थे तो वह लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते रहते थे, लेकिन इस बार ऐसा ज्यादा नहीं हुआ। डु प्लेसिस अपनी कप्तानी के गुणों के मामले में इस साल अपनी कप्तानी के साथ काफी प्रभावशाली रहे हैं और आईपीएल में कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में ही प्लेऑफ में पहुंचे हैं। आरसीबी ने अपने 14 लीग-स्टेज मैचों में से आठ जीतने में कामयाबी हासिल की और खराब नेट रन रेट के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें- RCB vs LSG : कोहली के लिए खास है एलिमिनेटर मैच, हासिल कर सकते हैं 3 उपलब्धियां

Recommended Video

    IPL 2022:David Miller ने तोड़ा Rohit और Pollard का रिकॉर्ड,अब धोनी के रिकॉर्ड पर नजर| वनइंडिया हिंद

    सहवाग ने क्रिकबज से कहा, "संजय बांगर के मुख्य कोच और एक नए कप्तान के आने से आरसीबी की सोच बदल गई है। हम सभी ने देखा कि विराट कोहली कैसे सोचते थे, अगर कोई खिलाड़ी 2-3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता था तो उसे बाहर कर दिया जाता था। लेकिन बांगर और डु प्लेसिस ने पूरे समय टीम को लगभग वैसा ही रखा है। अनुज रावत के लिए पाटीदार को छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने खराब प्रदर्शन के कारण कोई बदलाव किया है।"

    उन्होंने आगे कोहली पर तंज कसते हुए एक तरह से कहा कि आरसीबी में उनकी ही चलती, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी कप्तान होता। सहवाग ने कहा, "अगर कोई भारतीय खिलाड़ी डु प्लेिस की जगह आरसीबी का कप्तान होता और अगर विराट कोहली उसे कुछ सलाह देते, तो उसे दबाव में इसे स्वीकार करना पड़ता। लेकिन डु प्लेसिस के कप्तान के रूप में यह बदल गया है। संजय बांगर ने कोहली के साथ भी काम किया है और वह उनसे इस बारे में बातचीत कर सकते हैं, हालांकि वह सलाह देते हैं, लेकिन टीम कुछ और करना चाहती है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+