RCB vs LSG : कोहली के लिए खास है एलिमिनेटर मैच, हासिल कर सकते हैं 3 उपलब्धियां

कोलकाता । विराट कोहली आईपीएल 2022 के एमिलिनेटर मुकाबले में बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। कोहली चाहेंगे कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए उनके बल्ले से वैसी ही पारी निकले जो आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ निकली थी। कोहली ने 54 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी, जिस कारण आरसीबी 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जा सका। वहीं अब एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली अगर दमदार प्रदर्शन दिखाते हैं तो वह 3 बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
Recommended Video

ऐसा करने वाले तीसरे फील्डर बनेंगे
कोहली ना सिर्फ शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक अद्भुत फील्डर भी हैं। कोहली अभी तक हवा में उछलते हुए भी कई कैच लपक चुके हैं, लेकिन इस मैच में अगर वो एक भी कैच लपक लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 150 कैच पूरे कर लेंगे। कोहली एक कैच लेते ही 150 कैच पूरे करने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन जाएंगे। उनसे पहले सुरेश रैना (172) और रोहित शर्मा (155) 150 से ज्यादा कैच लपक चुके हैं।

इस मामले में भी छा जाएंगे
इसके अलावा कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए 50 बार 50 से अधिक का स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। कोहली को एक अर्धशतक की जरूरत है। अगर वो अर्धशतक लगा देते हैं तो वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 50 बार 50 से अधिक का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

चाैकों के मामले में भी आगे
कोहली चाैकों के मामले में भी एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दरअसल, कोहली अभी तक टी20 क्रिकेट में 944 चाैके लगा चुके हैं। अगर वो लखनऊ के खिलाफ 6 चाैके लगाते देते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 950 चाैके पूरे कर लेंगे। कोहली सबसे ज्यादा चाैके लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में शिखर धवन ने 1034 चाैके लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications