दिल्ली कैपिटल्स को सहवाग ने दी खास सलाह, मुश्किल हो रहा प्लेऑफ में जाना

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी प्लेऑफ में प्रवेश करने का रास्ता मुश्किल बनता जा रहा है। टीम ने 7 मैचों में 4 गंवा दिए है और वह अभी लीग के 40 मैच होने तक अंक तालिका में 7वें स्थान पर काबिज हैं। अगर दिल्ली को आगे की राह आसान करनी है तो फिर लय में लाैटना होगा। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लड़खड़ाते अभियान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम को आगामी मैचों में अपने मध्यक्रम को मजबूत करने की जरूरत है।
सहवाग ने सुझाव दिया कि दिल्ली को शार्दुल ठाकुर को ऊपर भेजना चाहिए क्योंकि वे गेंद के साथ ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हैं और शायद बल्ले से उपयोगी योगदान दे सकते हैं। सहवाग ने कहा कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर अब तक असाधारण रहे हैं, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने बल्ले से निरंतरता नहीं दिखाई है। तीसरे नंबर पर सरफराज खान भी फेल हो गए और देखना होगा कि वह बाहर बैठते हैं या नहीं। पंत, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी।
यह भी पढ़ें- उमरान मलिक को लेकर हुई भविष्यवाणी, दिग्गज ने कहा- वो दुनिया में तूफान ला देगा
सहवाग ने क्रिकबज पर बोलते हुए कहा, "मैं दिल्ली की गेंदबाजी से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित हूं। शॉ और वार्नर रन बना रहे हैं और उनके लिए लंबे समय तक बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण है। दिल्ली के लिए बड़ा स्कोर हासिल करने के लिए उन्हें वहां 15-16 ओवर तक टिके रहना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो मध्यक्रम में किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। आप शार्दुल ठाकुर को ऊपर भेज सकते हैं। वह गेंद से ज्यादा कुछ नहीं कर रहा है और शायद बल्ले से उपयोगी योगदान दे सकते हैं।''

सहवाग ने आगे बताया कि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल का अभी तक टूर्नामेंट में प्रभाव नहीं है और यही कारण है कि दिल्ली के पास फिनिशर की कमी है। सहवाग ने कहा, "रोवमैन पॉवेल ने इन सभी मैचों के बाद कुछ खास नहीं किया है। ऋषभ पंत भी। उनका अब तक का सीजन अच्छा नहीं रहा है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन बड़े रन नहीं बना पाए हैं। पिछले सीजन में उनके पास स्टोइनिस और हेटमायर थे जो मैच खत्म करते थे, इसलिए तब पंत की 30-40 रनों की पारी स्कोरकार्ड पर अच्छी लगती थी। लेकिन अब नीचे मैच खत्म करने वाला कोई नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications