'येलो में भी लीजेंडरी कप्तानी की कप्तान'- कोहली ने धोनी के कमान छोड़ने पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 25 मार्च: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। धोनी ने रवींद्र जडेजा को कमान सौंप दी थी जिसके बाद कोहली की प्रतिक्रिया आई है। विराट कोहली ने हमेशा कप्तान के तौर पर धोनी को अपना आदर्श माना है।

IPL 2022: Virat Kohli regards MS Dhoni as legendary captain of Chennai Super Kings

कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर धोनी के लिए लिखा- आपने पीली (जर्सी) में लीजेंडरी कप्तानी की कप्तान। यह चैप्टर फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। हमेशा आपकी इज्जत है।

धोनी ने अपने अंदाज में जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। धोनी के अगले आईपीएल सीजन में भी खेलने की उम्मीद है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की आला कमान ने तो यही संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें- जब जडेजा ने काफी पहले ही जता दी थी धोनी के बाद CSK की कप्तानी संभालने की इच्छा

दूसरी ओर, यह आईपीएल अब खास बन गया है क्योंकि पहली बार आप कोहली और धोनी को एक साथ बिना कप्तानी के देखेंगे। दोनों ही केवल खिलाड़ी की हैसियत से खेलेंगे। हालांकि कोहली ने यह फैसला केवल 33 साल में कर लिया जबकि धोनी ने 40 पार की उम्र में यह फैसला लिया। हालांकि इस फैसले की टाइमिंग ने सबको चौंकाया है।

धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में समाप्त हुए, उन्होंने चार खिताब जीते (2011, 2012, 2018, 2021)। उन्होंने 204 मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया, जिनमें से 121 में जीत हासिल की।

आईपीएल 2021 आखिरी बार है जब कोहली और धोनी दोनों ही कैश-रिच लीग में कप्तान बने रहे, जिसने देश के दो क्रिकेट आइकन की स्टार पावर का लाभ उठाया था। कोहली ने पिछले सीजन के अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2022 के लिए कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+