150kph की आंधी में उड़नी तय हैं सेलेक्शन की सारी रुकावटें, उमरान पर लीजेंड ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली, 7 मई: उमरान मलिक अभी तक आईपीएल 2022 में एक सनसनी रहे हैं। क्या आप किसी ऐसे गेंदबाज का नाम जानते हैं जिसने 150 kmph की रफ्तार से बॉल की हो फिर भी वह देश के लिए नहीं खेला हो? ऐसा नाम ढूंढना मुश्किल हो सकता है और जब बात भारत की आती है तो ऐसा नाम ढूंढना नामुमकिन ही है क्योंकि यहां पर 150 kmph को छूने वाले सभी बॉलर भारत के लिए खेल चुके। 150 kmph छूने वाले ये बॉलर कोई लगातार सुपर फास्ट नहीं थे। इन्होंने टुकड़ों में ऐसी रफ्तार को हुआ। ईशांत शर्मा इतने लंबे करियर में मुश्किल से ही एक दो बार इस रफ्तार को हासिल कर सके।

उमरान मलिक को स्पीड के लिए शामिल करें या नहीं
लेकिन उमरान मलिक के तो यह बाय हाथ का खेल है। वह आईपीएल 2022 में 157kmph तक निकाल चुके हैं। यह लीग के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। उन्होंने एक मैच के दौरान चार बल्लेबाजों को बोल्ड करके पांच विकेट भी लिए हैं। मलिक के पास अभी नाममात्र का अनुभव नहीं है और उनको तराशने में समय लगेगा। इसलिए हो सकता है इस बॉलर के लिए अभी इंटरनेशनल कॉल दूर की कौड़ी हो। हमने देखा कैस उमरान मलिक रनों का दरिया बहा देते हैं। भारतीय टीम के चयनकर्ता ये देखकर जरूर सहमे होंगे कि 150 kmph की रफ्तार का मतलब रनों का सैलाब लुटवाना नहीं है।
Recommended Video

नजरअंदाज करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन
लेकिन उमरान मलिक को नजरअंदाज करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। उनको भारतीय टीम में जल्द मौका नहीं मिला तो हंगामा बरपना तय है। सब चाहते हैं उमरान का नाम जसप्रीत बुमराह के सच्चे जोड़ीदार के तौर पर आए। बुमराह की स्पीड अब पहले की तुलना में थोड़ी घटने लगी है। बल्लेबाजों ने उन पर विकेट देने कम कर दिए हैं। ऐसे में तरोताजा मलिक के साथ बुमराह की जोड़ी फिर से पुराना जादू बिखेर सकती है और भारतीय तेज गेंदबाजी को जिंदा कर सकती है। एक ऐसी तेज गेंदबाजी जिसकी तूती पिछले पांच सालों में दुनिया के हर कोने में बोली लेकिन अब ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव अपने करियर की ढलान पर जाकर पहले के मुकाबले आधे रह गए हैं।

हरभजन सिंह ने कहा- मैं होता तो उमरान को खिलाता
खासबात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है और यह ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर होगा। भारत के पूर्व स्पिनर वर्ल्ड कप के लिए उमरान को ले जाने के लिए तैयार हैं। हरभजन ने एक इवेंट पर बात करते हुए कहा, "उमरान मलिक मेरा फेवरेट है। मैं उसको भारतीय टीम में देखना चाहता हूं। वह क्या बॉलर है। किसी ऐसे बॉलर का नाम बताओ जो 150kmph फेंक रहा हो और भारतीय टीम में ना खेला हो। वह कई युवाओं को इस गेम को खेलने के लिए प्रेरित कर सकता है, कहां से वह वह आया है और कैसा खेल वो आईपीएल में दिखा रहा है। वह अविश्वसनीय रहा है। अगर मैं सेलेक्टर होता तो उसको चुनता। जब भारत ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा तब उमरान मलिक को जसप्रीत बुमराह का पार्टनर होना चाहिए।"

ऑस्ट्रेलिया लेकर जाओ, वहां वो 160kmph भी मार लेगा
हरभनजन का मानना है कि उमरान 160kmph को भी हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उमरान को ऑस्ट्रेलिया लेकर जाओ, वहां वो 160kmph को भी मार लेगा। यहां तक कि उसको पाटा विकेट भी दे दिया, तब भी वो किसी का सिर फोड़ देगा।
बात यह है कि उमरान मलिक ने अभी फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी ज्यादा नहीं खेला है। उन्होंने 7 ही रेड बॉल मुकाबले खेले हैं। लेकिन भज्जी का कहना है कि मलिक ने आईपीएल में पहले ही बड़े इंटरनेशनल स्टार के सामने बॉलिंग कर ली है।

मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए खेलेगा
हरभजन ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक दबाव है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि उसने दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ पर्याप्त आईपीएल खेला है। कुछ भारतीय बल्लेबाज जिन्हें वह गेंदबाजी कर रहे हैं वे भी शानदार खिलाड़ी हैं। चाहे वह नीदरलैंड के खिलाफ हो या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, इंटरनेशनल खेल में प्रेशर होता है। यही आपको वह क्रिकेटर बनाता है जो आप बनना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वह भी सीखेगा। वह एक होनहार क्रिकेटर है और मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए खेलेगा।"
यह भी पढ़ें- अंतिम ओवर में 9 रन भी नहीं बना पाए, हार के बाद बल्लेबाजों से निराश हुए हार्दिक पांड्या












Click it and Unblock the Notifications