शोएब अख्तर को समझ नहीं आया धोनी का फैसला, कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग पर उठाया सवाल
नई दिल्ली, 27 मार्च: महेंद्र सिंह धोनी के अचानक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया है। अगर धोनी को कप्तानी नहीं करनी थो चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट सीजन शुरू होने से काफी पहले ही इस बात की घोषणा कर सकता था लेकिन ये फैसला प्रतियोगिता शुरू होने से 48 घंटे पहले लिया गया और रवींद्र जडेजा को कप्तान बना दिया गया।

शोएब अख्तर के गले नहीं उतरा फैसला-
इस मैच में जडेजा खास नहीं नजर आए और धोनी के अर्धशतक के बावजूद चेन्नई की टीम बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रही, नतीजन सीएसके को केकेआर के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के गले भी यह बात नहीं उतरी है धोनी ने यह फैसला इस समय ही क्यों लिया। वो चाहते तो काफी पहले यह घोषणा कर सकते थे। शोएब का कहना है कि वे अनुभवी धोनी के नजरिए को समझने में नाकाम हैं।

अख्तर फैसले की टाइमिंग से हैरान-
अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अख्तर ने कहा, "आईपीएल से बस दो दिन पहले...ईमानदारी से कहूं तो मैं ये सब नहीं समझ पा रहा हूं। वह अभी भी आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं। मुझे लगता है कि जरूर मानसिक तौर पर थक गए होंगे। उनको लगा होगा किसी और जिम्मेदारी देकर आजादी से खेल का लुत्फ उठाओ।"

जडेजा के बारे में कही ये बात-
अख्तर ने आगे कहा, "जडेजा स्पष्ट रूप से एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं और वह टीम को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी क्षमता से प्रयास करेंगे। लेकिन धोनी क्रिकेट के उन दिमागों में से एक हैं जिन पर आप हमेशा भरोसा कर सकते हैं। " जडेजा ने पहले टीम का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त की थी और धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश काफी समय से की जा रही थी।

पहले मैच में धोनी ने खेली शानदार पारी-
जडेजा ने केकेआर के खिलाफ अपने पहले गेम में कप्तान के रूप में सीएसके का प्रतिनिधित्व किया, जो 2022 का सीजन ओपनर भी था। पहले गेंदबाजी करने का चुनाव करते हुए, केकेआर ने सीएसके को गंभीर संकट में डाल दिया क्योंकि येलो आर्मी ने खेल में सिर्फ 11 ओवर में पांच विकेट खो दिए थे।
यह धोनी ही थे जिन्होंने अपनी नाबाद 50* रनों की पारी से टीम को बचाया, लेकिन 132 रनों का लक्ष्य उनके बचाव के लिए काफी नहीं था, वह भी वानखेड़े स्टेडियम जैसी पिच पर। आईपीएल 2021 के उपविजेता केकेआर ने अपना समय लिया और अंत में नौ गेंदों के साथ आसानी से स्कोर का पीछा किया।












Click it and Unblock the Notifications