IPL 2022 : शिमरोन हेटमायर की चमकी किस्मत, फिर बिक गए करोड़ों में
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर एक बार फिर आईपीएल नीलामी में करोड़ों की कमाई करने में सफल हुए हैं। आईपीएल 2022 के लिए हेटमायर ने 1.50 करोड़ अपना बेस प्राइस रखा था, लेकिन उन्हें राजस्थान राॅयल्स ने 8 करोड़ 50 लाख में खरीदकर अपने साथ शामिल कर लिया। पिछली नालामी में हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा था।

Recommended Video
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शिखर धवन बिके करोड़ों में, इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर
25 साल के शिमरोन हेटमायर ने टी20 की 111 पारियों में 131 की स्ट्राइक रेट से 25 की औसत से 2339 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो संजू सैमसन टीम के कप्तान हैं। टीम ने टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद दूसरे खिताब का इंतजार कर रही है। हेटमायर ने पिछले सीजन में दिल्ली के लिए खेले 14 मैचों में 168.05 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए थे।
हेटमायर के अबतक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 31 मैचों में 151 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। हेटमायर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाईजी के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। हेटमायर ने आईपीएल 2019 में पहली बार जदह बनाई थी, तब राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें खरीदा था। लेकिन साल 2020 में हेटमायर को आरसीबी ने रिलीज कर दिया था क्योंकि वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। अब आईपीएल 2022 में राजस्थान को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं।
वहीं राॅबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीद लिया। उथप्पा ने पिछला सीजन भी चेन्नई के लिए खेला था, लेकिन अब फिर उथप्पा इस टीम में जुड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications