संजू सैमसन ने बताया वो पल, जिसे वह जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे

नई दिल्ली। संजू सैमसन ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। अब संजू राजस्थान राॅयल्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह एक जिम्मेदार खिलाड़ी बन चुके हैं। आईपीएल 2014 उनके लिए सफळ साबित हुआ था, क्योंकि उन्होंने 13 पारियों में 339 रन बनाए और साथ ही राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का माैका भी हासिल कर लिया। 2016 और 2017 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए भूमिका निभाई और फिर 2018 में रॉयल्स में वापसी की।

यह भी पढ़ें- रिंकू को था 5 साल से इंतजार, बोले- मैं ऐसा काम करने वाला पहला खिलाड़ी बन गया हूं

द्रविड़ को अपने शाॅट से किया था प्रभावित

द्रविड़ को अपने शाॅट से किया था प्रभावित

सैमसन ने आईपीएल 2021 में टीम की ओर से 14 पारियों में सबसे ज्यादा 484 रन बनाए और भारतीय टीम में भी वापसी की। अब संजू ने अपनी जिंदगी का वो पल साझा किया, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने 2013 की कहानी का खुलासा किया, जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। रॉयल्स के मौजूदा कप्तान ने माना कि उन्होंने ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और द्रविड़ को अपने शॉट्स से प्रभावित किया। उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ ट्रायल से पहले उनकी प्रतिभा को जानते थे।

सैमसन ने यूट्यूब पर ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में कहा, "मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक वो है, जब मैंने ट्रायल देते हुए दो दिनों तक बल्लेबाजी की और अपने पूरे जीवन में इस तरह बल्लेबाजी नहीं की। उस समय हर शॉट मारने के बाद पीछे से आवाज आती, 'शॉट संजू', और यह मेरे लिए वाकई जादू था। ट्रायल से पहले द्रविड़ सर ने मुझसे कहा कि आप घरेलू सर्किट में अच्छा कर रहे हैं, आपको देखकर बहुत खुश हूं।"

जब द्रविड़ ने तेज खेलने के लिए कहा

जब द्रविड़ ने तेज खेलने के लिए कहा

संजू सैमसन ने 2013 में रॉयल्स के लिए अपने पहले कुछ मैचों को याद किया, जहां उन्होंने द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने उन्हें क्रीज पर थोड़ा समय बिताने और फिर शॉट मारने के लिए कहा। संजू ने कहा, "सीजन में अपने पहले या दूसरे मैच में मैं नीचे बल्लेबाजी करने आया और राहुल सर सलामी बल्लेबाज थे। मुझे पता था कि मुझे हिट लगाने की पूरी आजादी है और मैंने फिर पहली ही गेंद पर हुक लगाकर चाैका लगा दिया। तभी राहुल सर मेरे करीब आए और बोले, संजू अपना समय ले लो, एक दो गेंद और देखो तुम क्या कर सकते हो। लेकिन अगली गेंद पर मैंने फिर से बाउंसर पर एक चौका लगाया और फिर उन्होंने कहा, ऐसे ही चलते रहो।"

द्रविड़ से जो सीखा उसे कवर किया

द्रविड़ से जो सीखा उसे कवर किया

सैमसन ने आगे कहा कि द्रविड़ आईपीएल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ (मेंटर के रूप में) का हिस्सा थे। अंत में, सैमसन ने कहा कि उन्होंने द्रविड़ से तीन-चार साल तक मिली सीख को ध्यान में रखा। संजू सैमसन ने कहा, "फिर दो साल बाद, हम दिल्ली टीम में चले गए, द्रविड़ टीम के कोच थे। मेरे साथ करुण नायर, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत मौजूद थे। उन्होंने हम सभी से कहा, आप भारतीय टीम के लिए खेलेंगे और यह हर युवा खिलाड़ी के लिए खास पल था। उन तीन से चार सालों के दौरान मैंने उनके साथ बिताया, मैंने सब कुछ उनसे जो सीखा उसे कवर किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+