कोच मैकुलम से बहुत खुश सैम बिलिंग, KKR की तुलना IPL की इस फ्रेंचाइजी से की
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: सैम बिलिंग को केकेआर की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इंग्लैंड का यह खिलाड़ी अभी तक कुछ पारियों को खेलकर उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विकेट के पीछे भी बढ़िया काम किया है।

आईपीएल में केकेआर बिलिंग की तीसरी टीम है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में पहले ही समय बिताया हुआ है। बिलिंग का कहना है कि सीएसके और केकेआर में काफी चीजें समान हैं, दोनों की कल्चर एक जैसी है। उन्होंने केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलन की तारीफ की जिन्होंने टीम में पॉजिटिव माहौल बनाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- कोरिया ओपन: पीवी सिंधु एन से-यंग की चुनौती से पार नहीं पा सकीं, सेमीफाइनल में मिली हार
बिलिंग ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है जिन तीन फ्रेंचाइजी के साथ मैंने आईपीएल खेला है, उनमें सीएसके काफी सफल रही है। उन्होंने आईपीएल को जीता है कई बार फाइनल में पहुंचे हैं। ये दो साल मैंने काफी इंजॉय किए। मुझे लगता है संस्था के स्तर पर, मैदान के अंदर और बाहर निरंतरता के मामले में केकेआर की टीम सीएसके से बहुत मिलती-जुलती है।

बिलिंग ने कहा कि इन चीजों ने दोनों फ्रेंचाइजी को सफल बनाने में रोल निभाया है। उन्होने कहा कि निश्चित तौर पर मैकुलन टीम में पॉजिटिव माहौल बनाए रखते हैं और बाकी कोचों की तुलना में उनका स्टाइल कुछ अलग है जिससे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।
बिलिंग आगे मैकुलम की सराहना में कहते हैं कि इस दिग्गज कीवी ने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास को कूटकर भरा है और क्रिकेट के पॉजिटिव ब्रांड को निखारा है। मैकुलम आपको एक खिलाड़ी के तौर पर आत्मविश्वासी बनाते हैं। बिलिंग के अनुसार यह एक कोच के लिए बहुत ही अहम बात है कि वह खिलाड़ियों को बताए कि वे कितने मूल्यवान हैं और उनका सपोर्ट करे ताकि आप मैदान में उतने के बाद तेज, आक्रामक और क्रिकेट का पॉजिटिव ब्रॉन्ड खेल सकें।
बिलिंग ने अभी तक चार केकेआर गेम्स में 80 रन बनाए हैं और तीन जीतों में अहम भूमिका निभाने में कामयाब रहे हैं। दो बार के चैम्पियन कोलकाता 10 अप्रैल को ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications