RCB vs PBKS: कप्तानी के डेब्यू मैच में डुप्लेसिस ने रचा इतिहास, तोड़ा रैना-पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका तीसरा मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। जहां पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बेहतरीन तरीके से अपनी पारी का आगाज किया। डुप्लेसिस ने जिस अंदाज में आरसीबी की कप्तानी संभालते हुए पारी का आगाज किया उसे देखते हुए हर खिलाड़ी चाहेगा कि उसे कुछ ऐसा ही आगाज करने का मौका मिले। विराट कोहली के पिछले सीजन कप्तानी छोड़ देने के बाद आरसीबी की टीम ने इस सीजन डुप्लेसिस पर नीलामी में दांव लगाया और अपने खेमे में शामिल कर कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए फाफ डुप्लेसिस काफी शांत नजर आये और धोनी की तरह पारी को धीरे-धीरे बनाया और अंत में तेजी से रन बनाते हुए 88 रन के स्कोर पर अपनी पारी को समाप्त किया।

और पढ़ें: DC vs MI: कहां हुई मुंबई इंडियंस की टीम से गलती, ललित यादव ने दिल्ली के लिये मुंह से छीनी जीत

आखिरी 27 गेंदों में ठोंके 71 रन

आखिरी 27 गेंदों में ठोंके 71 रन

फाफ डुप्लेसिस ने 57 गेंदों का सामना कर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली। डुप्लेसिस की इस पारी को दो अलग फेज में देखा जा सकता है, जिसमें पहली 40 गेंदों का सामना कर डुप्लेसिस ने सिर्फ 17 रन जोड़े थे लेकिन जब उनके साथी बल्लेबाज अनुज रावत का विकेट 7वें ओवर में गिर गया तो उन्होंने गियर बदल दिया और अगली 27 गेंदों में 7 छक्के और 3 चौके लगाकर 71 रन बना डाले। फाफ डुप्लेसिस ने अपनी इस पारी के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये और मुंबई के कायरन पोलार्ड और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया।

डुप्लेसिस ने तोड़ा पोलार्ड का रिकॉर्ड

डुप्लेसिस ने तोड़ा पोलार्ड का रिकॉर्ड

अपनी इस पारी के साथ ही फाफ डुप्लेसिस आईपीएल में कप्तानी के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। डुप्लेसिस ने इस मामले में कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए साल 2019 में 83 रनों की पारी खेली थी। वहीं ओवरऑल कप्तान की लिस्ट की बात करें तो अपनी इस पारी के साथ फाफ डुप्लेसिस चौथे पायदान पर पहुंच गये हैं। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू समैसन (119) टॉप पर काबिज हैं तो वहीं पर मयंक अग्रवाल (99) दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इनके अलावा श्रेयस अय्यर (93) ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस फेहरिस्त में अपना तीसरा स्थान हासिल किया हुआ है।

डुप्लेसिस ने की वॉर्नर की बराबरी, रैना को छोड़ा पीछे

डुप्लेसिस ने की वॉर्नर की बराबरी, रैना को छोड़ा पीछे

अपनी इस पारी के दौरान फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल करियर के 3 हजार रनों के आंकड़े को भी पूरा कर लिया और आईपीएल इतिहास में सबसे तेज इस आंकड़े पर पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। डुप्लेसिस ने आईपीएल की 94वीं पारी में 3000 रनों के आंकड़े को पार किया और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली जिन्होंने 94 पारी में ही यह आंकड़ा पार किया था। इस फेहरिस्त में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने महज 75 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था तो वहीं पर केएल राहुल 80 पारियों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने 103 पारियों में यह कारनामा किया था।

कार्तिक के दम पर RCB ने पार किया 200 का स्कोर

कार्तिक के दम पर RCB ने पार किया 200 का स्कोर

डुप्लेसिस के आउट होने के बाद विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक के साथ पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 205 रन बना डाले। इस दौरान दिनेश कार्तिक ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 3 चौके और 3 छक्के के दम पर नाबाद 32 रन बनाये और इस दौरान सिर्फ 14 गेंदों का सामना किया। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली जिसकी वजह से आरसीबी की टीम ने पंजाब के सामने जीत के लिये 206 रनों का लक्ष्य रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+