IPL 2022: 48/4 था गुजरात का स्कोर, जडेजा ने बताया, फिर भी CSK को ही क्यों मिली हार
मुंबई, 18 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से उम्मीद थी कि वे एक जीत दर्ज करने के बाद एक विजयी अभियान की शुरुआत करेंगे लेकिन रविवार को गुजरात टाइटंस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। चेन्नई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 170 रनों का टारगेट दिया था जिसको गुजरात ने आखिरी ओवर में किसी तरह हासिल करके दिखा दिया और अब यह टीम बाकी सब से अलग नजर आ रही है।

सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा का कहना है कि उनकी टीम डेथ ओवर में प्लान को अमलीजामा पहनाने में नाकामयाब रही। जडेजा को लगता है कि गेंदबाज दबाव में बिखर गए और ये पिच भी ऐसी थी जिस पर बैटिंग करना आसान नहीं था। इसके साथ ही जडेजा ने डेविड मिलर की तारीफ की जिन्होंने मैच को जिताने वाली 51 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- राशिद खान ने उड़ाई CSK की नींद, आखिरी पलों में यूं जीत गया गुजरात
जडेजा ने माना कि सीएसके ने शुरुआत बढ़िया की थी। शुरुआत के छह ओवर गेंदबजी सही रही लेकिन मिलर को उनकी बैटिंग के लिए क्रेडिट जाता है जिन्होंने अच्छे क्रिकेट शॉट खेले। जब सीएसके बैटिंग कर रही तब हालातों को देखते हुए 169 का स्कोर भी सही समझा गया लेकिन गेंदबाजों ने अंतिम 5 ओवरों में अच्छे से अपने प्लान को नहीं किया।

इस दौरान जडेजा ने क्रिस जोर्डन का भी बचाव किया जिन्होंने 3.5 ओवर में 58 रन खर्च कर दिए। जोर्डन को अंतिम ओवर में 13 रनों का टारगेट डिफेंड करने के लिए दिया गया था लेकिन डेविड मिलर ने उनको एक चौके व एक छक्के लिए भेज दिया। जडेजा ने कहा कि मिलर को गेंदबाजी इसलिए दी गई थी क्योंकि इस खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है।
उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि क्रिस जोर्डन के पास अनुभव है तो उनके साथ चला गया। वह 4-5 योर्कर फेंक सकते हैं। दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो सका, यही तो टी20 क्रिकेट की खासियत है।
चेन्नई सुपर किंग्स को यह हार बुरी चुभेगी क्योंकि एक समय गुजरात की टीम 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 48 ही रन बना पाई थी। यहां से मिलर ने बैटिंग शुरू की और फिर राशिद खान ने 21 गेंदों पर 40 रनों का कैमियो खेलकर मिलर का काम आसान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications