राशिद खान ने उड़ाई CSK की नींद, आखिरी पलों में यूं जीत गया गुजरात

पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 29वें मुकाबले में राशिद खान की धमाकेदार पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की नींद उड़ा दी। एक समय चेन्नई जीत के करीब लग रहा था, लेकिन 19वें ओवर में राशिद की निकली विस्फोटक पारी ने गुजरात को 3 विकेट रहते जीत दिला दी। यह गुजरात की 6 मैचों में 5वीं जीत रही है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। वहीं चेन्नई के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है, क्योंकि उसे 6 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

पलों में यूं जीत गया गुजरात
इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेले, ऐसे में राशिद खान को कप्तानी मिली थी। चेन्नई से मिले 170 रनों के जवाब में गुजरात ने शेष 1 गेंद रहते मैच जीत लिया। गुजरात ने एक समय अपने 8 ओवर में 48 स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन 5वें नंबर पर आए डेविड मिलर व 7वें नबर पर आए कप्तान राशिद ने मैच बदल दिया। राशिद ने महज 21 गेंदों में 2 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत आखिरी बचे दो ओवरों में मैच गुजरात की ओर जाता दिखा। फिर अंत में डेविड मिलर ने जीत दिलाने का काम किया, जिन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए, जिसमें 8 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे।

आखिरी 3 ओवर में बने 48 रन
गुजरात को जीत के लिए आखिरी 3 ओवरों में 48 रन चाहिए थे। ऐसा लग रहा था कि चेन्नई जीत जाएगा क्योंकि 18 गेंदों में 48 रन बनाना आसान काम नहीं था, लेकिन 18वां ओवर फेंकने आए क्रिस जोर्डन पर राशिद खान टूट पड़े। राशिद ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के व एक चाैका लगाकर मैच पलट दिया। इस ओवर में कुल 25 रन आए। फिर 19वें ओवर में ड्वेन ब्रावो ने 5वीं गेंद पर राशिद को आउट किया। फिर आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ को भी आउट किया, लेकिन फिर भी इस ओवर में 10 रन आए। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, जो फिर मिलर ने बटोरते हुए टीम को रोमांचक जीत दिला दी। राशिद व मिलर के अवावा कोई भी गुजरात का बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया था। साहा 11, शुबमन गिल व विजय शंकर खाता भी नहीं खोल सके थे। अभिनव मनोहर ने 12 तो राहुल तेवतिया 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिस कारण गुजरात की हार नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम समय सारा खेल पलट गया। चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। महीश थिकशाना ने 2, जबकि मुकेश चाैधरी व जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

गायकवाड़ ने बनाए 73 रन
इससे पहले गुजरात ने टाॅस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। ओपनर रुतुराज गाकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 5 ही छक्के रहे। राॅबिन उथप्पा 3 रन बना सके तो मोईन अली ने 1 रन बनाया। अंबाती रायुडू ने 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। वहीं शिबम दुबे ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए। अंत में रविंद्र जडेजा ने 12 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 169 तक पहुंचाया। गुजरात के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2, जबकि मोहम्मद शमी व यश दयाल ने 1-1 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications