रोहित शर्मा की कप्तानी में खामियां, रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण देकर बताया

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति पर सवाल उठाया, और कहा कि जप्रीत बुमराह को हमेशा डेथ ओवरों के लिए ही बचाकर नहीं रखा जाना चाहिए।

IPL 2022: Ravi Shastri feels MI skipper Rohit Sharma needs to manage Jasprit Bumrah properly

शास्त्री ने बताया कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण में इस बार उतनी गहराई नहीं है और बुमराह को इस तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जिससे मुंबई उनको कभी भी मुश्किल में इस्तेमाल कर सके, ना कि केवल डेथ ओवर के लिए ही उनको संभालकर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत ने भी जीता अपना मैच

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में जोरदार अंदाज में अपना तीसरा गेम गंवा दिया क्योंकि डेनियल सैम्स ने एक ओवर में 35 रन दिए, जिससे पैट कमिंस ने केकेआर को आईपीएल तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया। कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों पर 56 रन बनाए।

IPL 2022: Ravi Shastri feels MI skipper Rohit Sharma needs to manage Jasprit Bumrah properly

MI को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, और उन्होंने शुरुआत में संघर्ष किया क्योंकि वे 10 ओवर में 55/3 थे। लेकिन वे 161 रन बनाने में सफल रहे। सूर्यकुमार यादव ने वापसी करते हुए 36 गेंदों में 52 रन बनाए। तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड ने भी उपयोगी योगदान दिया।

टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 11.4 ओवर में 83/4 था और खेल उनके हाथ से निकल रहा था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने 14 गेंदों में अपने संयुक्त तौर पर सबसे तेज 50 में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

जसप्रीत बुमराह ने केकेआर के खिलाफ केवल 3 ओवर फेंके। जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3.2 ओवर में 43 रन दिए, लेकिन दूसरे गेम में मजबूत वापसी करते हुए, 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए।

केकेआर के खिलाफ खेल के बाद, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि बुमराह का इस्तेमाल मुंबई इंडियंस के लिए एक मुद्दा रहा है।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "मुझे लगता है कि बुमराह का उपयोग बेहतर होना चाहिए। कभी-कभी आप न तो उनसे सर्वश्रेष्ठ प्राप्त कर पाते हैं और न ही आपकी गेंदबाजी में गहराई नहीं होती है। इसलिए विकेटों की तलाश करने के बजाय, आप उसे सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के लिए या डेथ (स्लॉग ओवर) के लिए रखते हैं।"

रवि शास्त्री ने कहा कि अगर स्लॉग ओवरों के दौरान बल्लेबाजी करने वाली टीम के साथ गति होती है, तो वे चाहे जो भी गेंदबाजी कर रहे हों, रन बनाने की कोशिश करेंगे।

रवि शास्त्री ने कहा कि बुमराह को खेल के महत्वपूर्ण दौर में इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि स्लॉग ओवरों के दौरान ताकि मुंबई को कुछ शुरुआती विकेट मिल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+