चहल को 15वीं मंजिल पर लटकाने के मामले में रवि शास्त्री ने दोषी के लिए मांगी ये सजा

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: भारत के रवि शास्त्री एक सख्त कोच माने जाते हैं। भले ही वे विराट कोहली के साथ अपने अच्छे संबंधों को लेकर आलोचना का शिकार हुए लेकिन उन्होंने सार्वजनिक मंच पर अपनी बात पूरी बेबाकी के साथ की। रवि शास्त्री उस खुलासे से हैरान हैं जो हाल ही में युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 के दौरान किया है। चहल ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाई गई एक वीडियो में रविचंद्रन अश्विन के साथ बात करते हुए खुलासा किया था किस तरह से आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की पोस्ट मैच पार्टी में एक दूसरे क्रिकेटर बंदे ने नशे में धुत होकर उनको 15वीं मंजिल की बालकनी से लटका दिया था।

IPL 2022: Ravi Shastri asks life ban on offender in case of hanging Yuzvendra Chahal on the 15th floor

शास्त्री ने कहा है कि यह मामला गंभीर है और इसको हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि, जो बंदा इस घटना में शामिल था वह अपने होश में नहीं था, यही चिंता की बात है। ये बहुत ही चिंता की बात है, इसमें मजाक जैसा कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें- तेवतिया से हारकर सिर पकड़ बैठ गए ओडियन स्मिथ, कप्तान मयंक ने आकर दिलाया दिलासा

"यह पहली बार है जब मैं इस हद तक बेहूदी बात सुन रहा हूं। लटकाने वाले आदमी पर लाइफ बैन लगाया जाए और उसको कभी भी क्रिकेट फील्ड में घुसने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।"

Ravi Shastri

चहल ने इससे पहले भी ऐसी घटना के बारे में बताया था। नई घटना का खुलासा पहले वाली घटना के बारे में बताने के कई महीने बाद हुआ है। चहल ने तब पहली वाली घटना के बारे में बताया था कैसे 2011 में जब मुंबई इंडियंस ने चैम्पियंस लीग जीत ली थी तब वे लोग चेन्नई में थे। तब एंड्रयू सायमंड्स और जेम्स फ्रेंकलिन आए और उन्होंने मस्ती में चहल के हाथ-पैर बांध दिए और फिर मुंह पर टेप भी लगा दी। इस दौरान दोनों के होश इतने गुम थे कि वे चहल को खोलना भूल गए और सुबह जब सफाई करने वाला बंदा आया तो उसने बाकी लोगों की सहायता से चहल को खोला।

चहल को 15वीं मंजिल से लटकाने के मामले पर वीरेंद्र सहवाग ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि चहल को उस व्यक्ति का नाम बताने के लिए सामने आना चाहिए ताकि ऐसी घटना आईपीएल में दोबारा ना हो।

बता दें कि हाल के समय में भारतीय क्रिकेटरों ने कुछ खुलासे किए हैं जिसके बाद क्रिकेट बिरादरी उनके सपोर्ट में खड़ी हुई है। आईपीएल 2022 से पहले भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा धमकी भरे मैसेजों को उजागर किया था जिसके बाद क्रिकेट बिरादरी ने साहा से उस पत्रकार के नाम का खुलासा करने की गुजारिश की थी। अब ऐसी ही अपील चहल से की जा रही है। लेकिन चहल पहले ही कह चुके हैं कि मैं उस बंदे का नाम नहीं बताऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+