तेवतिया से हारकर सिर पकड़ बैठ गए ओडियन स्मिथ, कप्तान मयंक ने आकर दिलाया दिलासा
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: पंजाब किंग्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक दिल दुखाने वाली हार का सामना करना पड़ा क्योंकि राहुल तेवतिया एक बार फिर से इस टीम का दिल तोड़ते हुए अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को सीजन की लगातार तीसरी जीत दिला दी। इस जीत के चलते हार्दिक पांड्या की टीम अभी तक अजेय बनी हुई है।

ओडियन स्मिथ का दिल टूटा-
इस मैच का सारा तमाशा अंतिम ओवर में जब हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर बैटिंग कर रहे थे। हार्दिक आउट हुए तो तेवतिया आए लेकिन कारनामा फिर भी हुआ और ये ओवर फेंक रहे कैरेबियाई ओडियन स्मिथ के आंसू निकल गए।
स्मिथ इसके बाद मैदान पर बैठकर सिर पकड़ चुके थे। उनको ये हार पच नहीं रही थी। क्योंकि ये उम्मीद किसी को नहीं थी कि नया बल्लेबाज तेवतिया आते ही ऐसा प्रचंड कर दिखाएगा। अब ये साबित हो चुका है जहां तेवतिया हैं वहां कुछ भी संभव है।

कप्तान मयंक अग्रवाल ने दिलासा दिया
ऐसे में सिर पकड़ कर बैठे स्मिथ को कप्तान मयंक अग्रवाल ने दिलासा दिया। ओडियन स्मिथ खुद बहुत बड़े हिटर हैं लेकिन वे अपनी पिटाई से रुआंसे हो चुके थे। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने उसको ढांढस बंधाया।
मयंक के इस कदम का स्वागत सोशल मीडिया पर फैंस ने किया है। मयंक खुद अपनी हार से दुखी थे लेकिन उन्होंने स्मिथ के लिए अपना दुख छुपाया और अपने ऑलराउंडर के लिए चीयर किया। यह बताना चाहेंगे कि मयंक इस सीजम में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।

सीजन में मयंक ने एक लीडर का रोल अदा किया है
सीजन में मयंक की कप्तानी की सराहना हुई है क्योंकि उन्होंने एक लीडर का रोल अदा किया है। मयंक ने राज अंगद बावा को गोल्डन डक पर आउट होने के बाद थपकी दी थी। उन्होंने मैदान पर अपने फैसले के लिए भी तारीफे बटोरी हैं।
मयंक ने मैच हारने के बाद कहा कि, हम पूरी तरह से ओडियन को सपोर्ट करते हैं। उनके लिए खराब गेम था, लेकिन यह ठीक है, ऐसा होता है। हम उनको 100 प्रतिशत बैक करते हैं। ये क्रिकेट का एक गेम है जिसको पचाना भले ही मुश्किल हो लेकिन ऐसा होता है। ग्रुप में हमेशा इस बात पर चर्चा होती है कि लड़कों का सपोर्ट करना है। अगर स्मिथ का बुरा दिन गया है तो भी कोई चिंता की बात नहीं, हम 100 प्रतिशत उनको सपोर्ट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications