RR vs PBKS : राजस्थान ने दर्ज की 7वीं जीत, प्लेऑफ के लिए पंजाब का रास्ता हुआ मुश्किल

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 52वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने ओपनर यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी की मदद से पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने 5 विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे राजस्थान ने 19वें ओवर की चाैथी गेंग पर हासिल कर 11 मैचों में 7वीं जीत हासिल की। जायसवाल ने 41 गेंदों में 9 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। राजस्थान ने जीत के साथ प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें ज्यादा बना ली हैं। वहीं पंजाब को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब अब अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं राजस्थान 11 मैचों में 7वीं जीत दर्ज कर 14 अंक बटोर चुका है। पंजाब को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उसे बचे 3 मैच जीतने होंगे, क्योंकि 16 अंक लेना हर टीम के लिए जरूरी लग रहा है।
इससे पहले पंजाब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। हालांकि धवन 16 गेंदों में 12 रन बनाकर रवि अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे कैच थमा बैठे। वहीं बेयरस्टो क्रीज पर जमे हुए थे। तीसरे नंबर पर आए भानुका राजपक्षे भी टच में दिखे। उन्हें शुरूआत अच्छी मिली, लेकिन बड़ी पारी में उसे तब्दील नहीं कर सके। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने बेयरस्टो के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी की। भानुका राजपक्षे 11वें ओवर में 18गेंदों में 2 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर चहल के हाथों बोल्ड हो गए।
यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- चयनकर्ताओं ने उस जोड़ी को क्यों तोड़ा, जो अच्छा प्रदर्शन कर रही थी
फिर चाैथे नंबर पर आए मयंक अग्रवाल ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए तो बेयरस्टो भी 15वें ओवर में 40 गेंदों में 56 रन बनाकर चहल का शिकार बने। उन्होंने 8 चाैके व 1 छक्का लगाया। फिर विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 18 गेंदों में 4 चाैके व 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 189 तक पहुंचाने का काम किया। लियाम लिविंगस्टोन ने भी 14 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने 1 चाैका व 2 छक्के जमाए। ऋषि धवन 2 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में चहल ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कृष्णा और कुलदीप सेन की गेंदबाजी महंगी रही। कृष्णा ने 48 रन देकर दो विकेट और सेन ने 42 रन देकर दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 36 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम को ओपनर जोस बटलर जायसवाल ने तेज शुरूआत दिलाई। बटलर तूफानी अंदाज में दिखे, लेकिन चाैथे ओवर की आखिरी गेंद पर वह कागिसो रबाडा का शिकार हो गए। बटलर ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 1 छक्का लगाया। उनके अलावा पडिक्कल और शिमरोन हेटमेयर ने 31-31, जोस बटलर ने 30 और कप्तान संजू सैमसन ने 23 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा ऋषि धवन और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।
राजस्थान ने जीत के साथ प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें ज्यादा बना ली हैं। वहीं पंजाब को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब अब अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं राजस्थान 11 मैचों में 7वीं जीत दर्ज कर 14 अंक बटोर चुका है। पंजाब को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उसे बचे 3 लीग मैचों में कम से कम दो हर हाल में जीतने होंगे, तभी अगर मगर के फेर में पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications