IPL 2022: 'अंकल के साथ ओपनिंग करूंगा'- चहल के ट्वीट पर सामने आया बटलर का रिएक्शन- VIDEO
नई दिल्ली, 19 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है और फ्रैंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल टूर्नामेंट के प्रचार को बनाए रखने में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट के 15वें संस्करण से पहले मेगा-नीलामी हुई थी, जिसके बाद हमने सभी टीमों में बड़े बदलाव देखे।
18 मार्च को, राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर, फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन गए तीन खिलाड़ियों में से एक थे, वे मुंबई में टीम में शामिल हुए। जैसे ही वह आरआर कैंप में पहुंचे, फ्रैंचाइजी ने एक मजेदार वीडियो शेयर की।

युजवेंद्र चहल ने कुछ दिन पहले ही मजाक बनाया था
इस हफ्ते की शुरुआत में युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट 'हैक' कर लिया था और कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में, चहल ने जोस बटलर के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने का इरादा व्यक्त किया था। राजस्थान रॉयल्स की आधिकारिक प्रोफाइल पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, स्पिनर ने कैप्शन दिया, "10000 रीट्वीट कीजिए और जोस बटलर अंकल के साथ ओपनिंग करूंगा।"
जोस बटलर का रिएक्शन कुछ ऐसा रहा-
जब बटलर कैंप में पहुंचे, तो रॉयल्स ने ट्वीट पढ़ते ही क्रिकेटर की प्रतिक्रिया पोस्ट की। "जोस भाई यहाँ हैं और उनकी प्रतिक्रिया एकदम मस्त है!"
यहां पर बटलर को चहल का मैसेज देखने के बाद रिएक्ट करते हुए देखा जा सकता है।

इस बार अच्छी है राजस्थान रॉयल्स की टीम-
चहल पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, उन्हें राजस्थान ने मेगा नीलामी के दौरान लिया था। विदेशी सितारों में, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम और डेरिल मिशेल की तिकड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर के साथ रॉयल्स में शामिल होगी।
आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के मुंबई में श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी।












Click it and Unblock the Notifications