DC vs RR: आखिरी ओवर के रोमांच के बावजूद मैच हार गई दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान 15 रन से जीता

नई दिल्ली, अप्रैल 22। आईपीएल 2022 के 34वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से मात दे दी है। जोस बटलर के तूफानी शतक और फिर प्रसिद्ध कृष्णा की किफायती गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बाद छठवें पायदान पर आ गई है।

Rajasthan royals beat Delhi capitals

काम चलाऊ शुरुआत दिलाई पृथ्वी और वॉर्नर ने

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए यह मैच उतार-चढ़ाव से भरा रहा, क्योंकि पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने भले ही टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई हो, लेकिन उन दोनों से जो उम्मीद की गई थी उस उम्मीद पर दोनों खरे नहीं उतरे। पहले विकेट के लिए शॉ और वॉर्नर के बीच 43 रन की साझेदारी हुई थी। इस जोड़ी से उम्मीद की जा रही थी कि यह दोनों पिछले मैच की तरह एक ठोस शुरुआत दिलाएंगे। पिछले मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई थी।

आखिरी ओवर तक बना रहा रोमांच

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। पंत ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। पंत के बाद ललित यादव और रोवमन पॉवेल की साझेदारी से जीत की उम्मीद जरूर जगी थी, लेकिन ललित यादव के विकेट के साथ ही वो उम्मीद भी खत्म हो गई थी। आखिर में पॉवेल ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन वो काम नहीं आया। आखिरी ओवर में पॉवेल ने 3 लगातार छक्के जड़े तो उस वक्त लगा कि क्या पॉवेल 6 पर 6 छक्के जड़ देंगे? लेकिन अगली बॉल पर उठे विवाद ने पॉवेला की वो लय तोड़ दी और दिल्ली मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+