पटरी पर लौटी राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी, संजू सैमसन ने कहा- टी20 में अब बस खुलकर खेलना है

नई दिल्ली, 16 मई: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीम के खिलाफ जीत के बाद तसल्ली जताई है क्योंकि पटरी से फिसलती आरआर की गाड़ी इस विजय के बाद फिर से ट्रैक पर आ रही है। वे अब अंक तालिका में नंबर दो पर आ गए हैं। उनका रन रेट भी ठीक हो गया है और अब उनको प्लेऑफ में पहुंच जाना चाहिए। लेकिन असली मकसद टॉप दो जगह पर जाना होगा।

IPL 2022: Rajasthan Royals back on track, skipper Sanju Samson wants to express in T20

Recommended Video

    IPL 2022: Moeen Ali के एक छक्के से बन गया IPL का इतना बड़ा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिन्दी

    ताजा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 24 रनों से जीत गई और सैमसन ने 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने कहा कि दबाव में रहने के बाद अब बल्लेबाज खुद को जाहिर करके खेलना चाहते थे।

    इसके अलावा उन्होंने जेम्स नीशम और रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की जिन्होंने दूसरों के लिए अच्छा उदाहरण पेश किया है।

    उन्होंने मैच के बाद कहा, "हमने कुछ अच्छे फैसले लिए हैं। एकदम मस्तमौला माहौल बनाना हर समय आसान नहीं होता। लड़कों को जीत का क्रेडिट जाएगा। आप कभी कभार हार भी जाएंगे। हम मैदान पर जाकर खुलकर खेलना चाहते थे। बैटिंग में दिक्कत थी लेकिन बॉलिंग हमारी अच्छी है। पिछले गेम में भी रवि अश्विन ने बेहतर किया था। कभी-कभी आप फैसले लेते हैं लेकिन जब हार जाते हैं तो वे निर्णय खराब लगते हैं।

    IPL 2022: Rajasthan Royals back on track, skipper Sanju Samson wants to express in T20

    "हम खेल की तेजी पर नियंत्रण दिखा सकते हैं। नीशन ने मैदान पर जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया। जब आपके पास क्वालिटी के स्पिन गेंदबाज हों तो ये बोनस जैसा होता है। हम उनको किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं काफी ज्यादा तमिल जानता हूं। मेरे तमिल दोस्त भी हैं और मैं काफी ज्यादा तमिल फिल्में देखता हूं।

    "हमारे खिलाड़ी अपने इरादों की झलकियां दे रहे थे, चाहे फिर भले ही हम एक बल्लेबाज कम खिला रहे थे। ये फॉर्मेट ऐसा है ना कि आप ज्यादा सोच ही नहीं सकते, आपको बस जाना है और मैदान पर खुलकर खेलना है।"

    अब राजस्थान रॉयल्स की टीम को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला करना है। ये मैच ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 20 मई को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+