IPL 2022 : पंजाब किंग्स ने किया बड़ा ऐलान, इसे चुना टीम का नया कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए पंजाब किंग्स ने नया कप्तान चुन लिया है। पंजाब किंग्स ने सोमवार को मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान घोषित किया। मयंक उन दो खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। मयंक 2018 से पंजाब किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम के उप-कप्तान के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़ें- इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले बेटी को खोया, अब पिता भी नहीं रहे

कप्तानी मिलने पर खुश हैं मयंक

कप्तानी मिलने पर खुश हैं मयंक

पूर्व कप्तान केएल राहुल को रिलीज करने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। वहीं राहुल इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करेंगे। पंजाब किंग्स का कप्तान बनने पर मयंक अग्रवाल ने कहा, "मैं 2018 से पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हूं और मुझे इस शानदार इकाई का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व है। मुझे टीम की कप्तानी मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूं। पूरी ईमानदारी से, लेकिन साथ ही मेरा मानना ​​है कि इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम में हमारे पास मौजूद प्रतिभा के साथ मेरा काम आसान हो जाएगा। हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं, साथ ही कई प्रतिभाशाली युवा भी हैं जो मिले माैकों का फायदा उठाने के इच्छुक हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम हमेशा खिताब जीतने की उम्मीद में मैदान में उतरे हैं और एक टीम के रूप में हम एक बार फिर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाने के उद्देश्य से काम करेंगे। मैं टीम प्रबंधन को टीम का नेतृत्व करने की इस नई भूमिका को सौंपने के लिए शुक्रिया करता हूं। मैं नए सत्र और इसके साथ आने वाली नई चुनौतियों का इंतजार कर रहा हूं।"

फ्रेंचाइजी को बड़ी उम्मीद

फ्रेंचाइजी को बड़ी उम्मीद

मयंक से फ्रेंचाइजी को बड़ी उम्मीद है। पंजाब किंग्स अभी भी पहला खिताब जीतने की तलाश में है। मयंक के पास पास 100 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2011 में अपना पहला सीजन खेला था। उनका करियर पंजाब किंग्स के साथ जुड़ने के बाद ही निखरा। वह पंजाब के लिए आखिरी दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाने में सफल हुए हैं। इस बार भी मयंक से फ्रेंचाइजी को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। मयंक को ओपनिंग में शिखर धवन का साथ मिलेगा, जो पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

ऐसी है पंजाब किंग्स टीम-

ऐसी है पंजाब किंग्स टीम-

मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हॉवेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+