IPL 2022: पंजाब के इस गेंदबाज का फेस गार्ड बना चर्चा का विषय, जानिए क्यों पहना था बॉलिंग के वक्त
नई दिल्ली, अप्रैल 25। IPL 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने प्लेइंग इलेवन में ऋषि धवन को शामिल किया। आज का दिन ऋषि के लिए बहुत खास था, क्योंकि ऋषि धवन पूरे 6 साल के बाद आईपीएल का कोई मैच खेलने मैदान पर उतरे थे। इससे पहले उन्होंने 2016 में चेन्नई के लिए ही आखिरी आईपीएल का मैच खेला था, लेकिन इसके अलावा ऋषि धवन मैच के दौरान एक वजह से और चर्चा में रहे और वो वजह थी उनका फेस गार्ड। जब ऋषि धवन गेंदबाजी करने आए तो वो फेस पर एक प्रोटेक्शन गार्ड पहनकर आए।
Recommended Video

ऋषि धवन के चेहरे पर क्या थी वो चीज?
रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलने वाले ऋषि धवन गेंदबाजी के लिए जब आए तो उन्होंने फेस गार्ड पहना हुआ था। ऋषि को ऐसे देखकर हर किसी के मन में यह सवाल आया कि आखिर यह क्या माझरा है? ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिरी ऋषि ने वो फेस गार्ड क्यों पहना था? दरअसल, ऋषि ने यह फेस गार्ड अपने चेहरे को बचाने के लिए पहना था, क्योंकि गेंदबाजी के दौरान ऋषि धवन फॉलो थ्रो में काफी आगे तक चले जाते हैं। ऐसे में गेंद लगने का खतरा अधिक होता है। इसी वजह से उन्होंने यह गार्ड पहना था।

ऋषि धवन की नाक की हुई थी सर्जरी
आपको बता दें कि ऋषि धवन के अंदर यह डर तब से बैठा है, जब वो इस साल रणजी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच के दौरान ऋषि धवन के नाक पर गेंद लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी गहरी चोट आई थी। बाद में उनकी सर्जरी हुई। तभी से ऋषि धवन गेंदबाजी के दौरान यह प्रोटेक्शन शील्ड पहनकर आते हैं। उन्होंने नेट्स में भी गेंदबाजी की प्रैक्टिस के वक्त इसी शील्ड का इस्तेमाल किया था।

55 लाख में पंजाब ने खरीदा था धवन को
आपको बता दें कि ऋषि धवन ने मई 2016 में आईपीएल का आखिरी मैच खेला था। 6 साल के बाद उन्होंने आईपीएल में वापसी की है। हालांकि इस दौरान वो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जिसकी वजह से ही उन्हें आईपीएल में पंजाब की टीम ने खरीदा। पंजाब ने नीलामी के दौरान 55 लाख में उन्हें खरीदा था। 6 साल बाद खेले आईपीएल के मैच में ऋषि धवन ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में एक विकेट भी लिया। धवन ने शिवम दुबे को आउट किया।












Click it and Unblock the Notifications