दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खत्म हो जाएगा बायो बबल! प्लेयर्स को नहीं रहना होगा क्वारंटाइन

नई दिल्ली, अप्रैल 25। IPL का यह सीजन खत्म होने के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आएगी और इस सीरीज का आगाज 9 जून से होगा। सीरीज के आगाज से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई इस श्रृंखला के दौरान बायो बबल को खत्म कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बायो बबल खत्म हो सकता है।

Bio bubble for Indian team

BCCI की गवर्निंग बॉडी लेगी अंतिम फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायो बबल को खत्म करने को लेकर अंतिम फैसला कोविड की स्थिति को ध्यान में रखकर बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी लेगी। बताया जा रहा है कि बायो बबल में खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में उसे तरोताजा रखने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि अगर बीसीसीआई बायो बबल को खत्म कर देती है तो यह खिलाड़ियों और फैंस के लिए एक अच्छा फैसला होगा, क्योंकि इस बबल के तहत खिलाड़ी एक घेरे में रहते हैं ताकि कोरोना संक्रमण से बच सकें।

खिलाड़ियों को नहीं रहना होगा क्वारंटाइन

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा है, "अगर सब कुछ ठीक रहा और चीजें अभी की तरह कंट्रोल में रहीं तो तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से बायो बबल को खत्म कर दिया जाएगा और खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा। इसके बाद जब टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड जाएगा तो उन देशों में भी कोई बायो बबल नहीं होगा।"

सीरीज का शेड्यूल

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी किया था। यह सीरीज 9 जून से शुरू होगी और 19 जून तक चलेगी। इस सीरीज के मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कटक, विशाखापत्तनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस दौरे के बाद भारतीय टीम करीब 3 हफ्ते के लिए इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी, जहां टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+