IPL नीलामी के लिए PSL बीच में ही छोड़कर भारत आए मुल्तान सुल्तान के कोच एंडी फ्लावर
नई दिल्लीः पाकिस्तान सुपर लीग इस समय अच्छे क्रिकेट के लिए तारीफे बटोर रही है। माइकल वॉन ने इस लीग को आईपीएल के दूसरी बेहतरीन टी20 लीग बताया है। अब आईपीएल भी अपना अगला सीजन लेकर आ रहा है जिसके लिए कुछ दिनों बाद मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी जिसके लिए मुल्तान सुल्तान्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को बीच में ही छोड़ दिया है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा नीलामी में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए वे भारत में होंगे।

अपने जमाने के सबसे महान बल्लेबाज में एक रहे एंडी फ्लावर को नई आईपीएल फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जाइंट ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन के लिए मुख्य कोच बनाया है। इंग्लैंड के पूर्व मुख्य कोच जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान भी हैं और देश के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में आज भी जाने जाते हैं। वे 2020 और 2021 सीजन में पंजाब किंग्स कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। हालांकि यह टीम कभी भी खास करती नहीं दिखी। लेकिन एंडी को कोचिंग का काफी अनुभव है।
यह भी पढें- 155kph की स्पीड, T20 हैट्रिक, अब बॉलिंग एक्शन निकला अवैध, सस्पेंड हुए पाकिस्तान पेसर
सवाल यह है कि क्या आईपीएल लिए एंडी पीएसल को ऐसे ही छोड़कर निकल लेंगे? तो इस पर सुल्तान्स के मीडिया विभाग ने पुष्टि की कि फ्लावर 13 फरवरी को फिर पाकिस्तान लौटेंगे। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम मौजूदा पीएसएल 2022 सीजन में शानदार फॉर्म में है और उन्होंने इस सीजन के सभी मैच जीते हैं। उनका टूर्नामेंट में हराना मुश्किल साबित होता जा रहा है।
फ्लावर ने एक बयान में कहा, "मैं नई लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। भारत में क्रिकेट के लिए जुनून बेजोड़ है और आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना एक वास्तविक विशेषाधिकार है और मैं मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"
2020 के बाद से टीम के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब के साथ जारी नहीं रखने का फैसला किया जिसके कुछ ही दिनों बाद फ्लावर ने भी पंजाब किंग्स को अपना इस्तीफा भेज दिया। राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी की कमान भी संभालेंगे और फ्लावर के साथ उनकी जोड़ी फिर से दिखाई देगी।












Click it and Unblock the Notifications