155kph की स्पीड, T20 हैट्रिक, अब बॉलिंग एक्शन निकला अवैध, सस्पेंड हुए पाकिस्तान पेसर

नई दिल्लीः ऐसे कई तेज गेंदबाज हुए हैं जिनके पास बहुत तेज स्पीड थी और उनके एक्शन पर शक किया गया। यहां तक की शोएब अख्तर भी एक्शन को लेकर कुछ मौकों पर लोगों की नजरों में रहे। वेस्टइंडीज के कई गेंदबाज 2000 के दशक में अपनी स्पीड के पीछे गलत एक्शन का सहारा लेते पाए गए। पाकिस्तान में तो सईद अजमल जैसे स्पिनरों पर गाज गिरी जबकि भारत में हरभजन सिंह को भी करियर की शुरुआत में एक्शन ठीक करने पर मजबूर होना पड़ा था। मुथैया मुरलीधरन को एक्शन पर क्लीन चीट लेने के लिए लैब में जाकर अपना बॉयोमैकेनिक टेस्ट तक कराना पड़ा।

तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन का एक्शन अवैध-

तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन का एक्शन अवैध-

जाहिर है बॉलिंग एक्शन क्लीन होना आज भी कई बॉलरों की चुनौती बना हुआ है और जब गेंदबाज सामान्य से ज्यादा रफ्तार वाला हो तब उसके एक्शन पर पैनी निगाहें हो जाती हैं।

ताजा मामले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को अवैध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाए जाने के बाद गेंदबाजी से सस्पेंड कर दिया गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बिग बैश लीग में अंपायरों ने हसनैन के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी।

21 वर्षीय हसनैन ने सिडनी थंडर के साथ पांच मैचों के के बाद लाहौर में आईसीसी से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में टेस्ट किया था।

सीपीएल में 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी-

सीपीएल में 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी-

हसनैन ने कभी कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के बाद सनसनी मचा दी थी। हसनैन ने 2019 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने आठ वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

हसैनन इंग्लिश पेसर साकिब महमूद के स्थान पर आए थे, उन्होंने बीबीएल में अपने पहले सीजन बहुत प्रभाव डाला, जिसमें पांच मैचों में 15.71 की औसत और 6.00 प्रति ओवर की इकॉनमी से सात विकेट लिए। लेकिन अब यह प्रदर्शन शक के दायरे में रहेगा क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन ही अवैध है।

 बीबीएल खेलते हुए हसनैन का एक्शन नोटिस में आया

बीबीएल खेलते हुए हसनैन का एक्शन नोटिस में आया

हसनैन को 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में अपने गेंदबाजी एक्शन पर एक टेस्ट से गुजरना था, लेकिन क्योंकि वह तब पाकिस्तान लौटने वाले थे, इसलिए यह फैसला लिया गया कि उन्हें लाहौर में आईसीसी-मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया जहां उनकी अधिकांश डिलीवरी गेंदबाजों के लिए तय की गई 15 डिग्री की लिमिट से अधिक पाई गई।

बता दें कि सिडनी थंडर के लिए पिछले महीने बीबीएल खेलते हुए हसनैन का एक्शन नोटिस में आया था। पीएसएल मे भी इस गेंदबाज ने ग्लेडियेटर्स के लिए पहले तीन मैच खेले थे और फिर इस्लाबाद के खिलाफ उनको आराम दिया गया।

पीसीबी ने कही ये बात-

पीसीबी ने कही ये बात-

21 वर्षीय बॉलर पाकिस्तान की सफेद गेंद क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और उसके नाम पर पहले से ही एक टी 20 हैट्रिक है। उनके अवैध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट के बाद, पीसीबी ने बयान दिया है कि एक गेंदबाजी सलाहकार अब हसनैन के एक्शन को ठीक करने के लिए तेज गेंदबाज के साथ काम करेगा। पीसीबी ने यह भी कहा कि हसनैन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तब तक निलंबित रखा जाएगा जब तक कि वह लैब में क्लियर नहीं आ जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+