प्रसिद्ध कृष्णा का माथा ठनका, फिंच से हो गई कहासुनी, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई : आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के गेंदबाजों ने अंतिम समय कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच जबरदस्त रहा, जिसमें खूब रनों की बरसात हुई। हालांकि मैच के दाैरान गर्म माहाैल बनता भी दिखा, जब राजस्थान के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का माथा ठनका और वह केकेआर के ओपनर आरोन फिंच के साथ तू-तू-मैं-मैं करते दिखे।

यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल
हुआ ऐसा कि फिंच जब अर्धशतक लगाने के बाद भी तेज खेल दिखा रहे थे तो कृष्णा ने ही उनकी पारी पर विराम लगाया। पारी का 9वां ओवर फेंकने आए कृष्णा ने फिंच को ऑफ स्टंप के बाहर शॉट गेंद फेंकी। फिंच बल्ला अड़ा बैठे और थर्ड मैन पर करूण नायर के द्वारा कैच आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, आउट होने के बाद फिंच गेंदबाज कृष्णा पर भड़ास निकालते हुए दिखे, लेकिन गेंदबाज ने भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए आंखें दिखाईं साथ ही कुछ कहा भी। दोनों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिंच ने 28 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 9 चाैके व 2 छक्के रहे, लेकिन उनकी टीम बेहद करीब जाकर मैच हार गई। इससे पहले जोस बटलर के इस सीजन में दूसरे शतक की मदद से राजस्थान ने केकेआर के खिलाफ 5 विकेट पर 217 रन बनाए। बटलर ने 61 गेंद में 103 रन बनाए, जिसमें 9 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। वहीं जवाब में केकेआर भी जीत की ओर जा चुकी थी, लेकिन अंतिम समय लगातार विकेट गिरते गए जिस कारण उनकी टीम 19.4 ओवर में ही 210 रनों पर ढेर होकर 7 रनों से मैच हार गई। राजस्थान की जीत में युजवेंद्र चहल का भी अहम रोल रहा, जिन्होंने हैट्रिक लेते हुए कुल 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications