IPL 2022 मेगा नीलामी के लिए किस टीम के पास है कितना पर्स और खिलाड़ियों के स्लॉट

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाली है। कुल 590 खिलाड़ी दांव पर लगे हैं और सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने टीमों के लिए कागजी गणित करने में व्यस्त हैं। आईपीएल 2022 दो नई टीमों के साथ आ रहा है। यानी अब 10 फ्रेंचाइजी के बीच मुकाबले होंगे।

आईपीएल 10-टीम की प्रतियोगिता होगी
2011 के बाद पहली बार, आईपीएल 10-टीम की प्रतियोगिता होगी। मेगा नीलामी से पहले आठ मौजूदा टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए कहा गया था जबकि दो नई टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में से तीन खिलाड़ियों को चुना।
इसलिए, सभी टीमें अलग-अलग पर्स राशि के साथ नीलामी में कदम रखेंगी और यह देखना दिलचस्प होगा। इस बीच, 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट नेशंस के हैं। 330 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी इस बिडिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे।

90 करोड़ रुपए का पर्स आवंटित किया गया था
खिलाड़ियों के लिए सबसे ऊंचा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है और कुल 48 खिलाड़ियों ने खुद को उस श्रेणी में रखा है। 20 क्रिकेटरों की बोली 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होगी, वहीं 34 खिलाड़ियों की रिजर्व कीमत 1 करोड़ रुपये है। कुल 14 देशों के खिलाड़ी नीलामी पूल में उतरेंगे।
सभी 10 टीमों को 90 करोड़ रुपए का पर्स आवंटित किया गया था लेकिन अब सबने जो प्लेयर रिटेन किए हैं उसके बाद सब टीमों के पास पर्स भी अलग-अलग है। अब, फ्रैंचाइज़ी मालिकों को उपलब्ध राशि के साथ शेष स्लॉट्स को भरने के लिए एक सटीक रणनीति के साथ आने की आवश्यकता है।

कितना पर्स, खिलाड़ियों के स्लॉट-
आप टेबल में देख सकते हैं किस टीम के पास कितना पर्स बचा है और खिलाड़ियों के कितने स्लॉट उपलब्ध हैं।
यहां पर पंजाब किंग्स की टीम के पास सबसे मोटा 72 करोड़ का पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 48 करोड़ का पर्स है। दिल्ली कैपिटल्स के पास पर 50 लाख कम 47.5 करोड़ का पर्स है। नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और टीम अहमदाबाद के पास क्रमशः 59 करोड़ और 52 करोड़ का पर्स है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास क्रमशः 62 करोड़ और 68 करोड़ रुपए का पर्स है।












Click it and Unblock the Notifications