लिविंगस्टोन का भौकाल, शमी पर उड़ा दिया 117मी. का छक्का, पीटरसन बोले- इतना बड़ा सिक्स नहीं देखा

मुंबई, 4 अप्रैल: आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए गुजरात टाइटंस जैसी सीजन की नंबर एक टीम को बहुत आसानी से 8 विकेट से मात दे दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 143 रन बनाए थे जिनका पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने वाकई में किसी राजा की तरह इस लक्ष्य को हासिल कर लिया क्योंकि उन्होंने मात्र 16 ओवर में ही टारगेट पूरा करके यह मुकाबला जीत लिया।

लाइमलाइट बटोर गए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन

लाइमलाइट बटोर गए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन

इस दौरान शिखर धवन ने 53 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका के तूफानी खिलाड़ी भानुका राजपक्षे 28 गेंदों पर 40 रन बनाने में कामयाब रहे और मैच की लाइमलाइट बटोर गए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन, जिन्होंने केवल 10 गेंदों पर 3 छक्के दो चौके लगाकर 30 रन बनाए। यह इंग्लिश खिलाड़ी मैच के 16 ओवर में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सामना कर रहा था और तब उन्होंने तय किया कि इस मैच को जल्दी से खत्म करने का समय आ गया है।

मोहम्मद शमी के ऊपर 117 मीटर का छक्का

मोहम्मद शमी के ऊपर 117 मीटर का छक्का

उन्होंने मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर इतना जबरदस्त प्रहार किया कि ये शॉट इस प्रतियोगिता का अब तक का सबसे बड़ा छक्का हो गया। ओवर की पहली गेंद पर ही मोहम्मद शमी के ऊपर 117 मीटर का छक्का पड़ चुका था। यह अंदर की ओर कोण बनाती हुई लेंथ बॉल थी और अंग्रेज बल्लेबाज ने अपने फ्रंट लेग को क्लियर किया और अपने बल्ले को पूरी ताकत से घुमा दिया और गेंद को ओवर डीप स्क्वायर लेग पर उड़ा दिया। इतना ही नहीं इस बल्लेबाज ने फिर उसी ओवर में अपनी छक्कों की हैट्रिक भी पूरी की और 28 रन कूट डाले।

जीवन में इतना बड़ा छक्का नहीं देखा- पीटरसन

जीवन में इतना बड़ा छक्का नहीं देखा- पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन तब इस मैच को कमेंट्री पैनल में देख रहे थे और वे इस शॉट से आश्चर्यचकित रह गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक अपने जीवन में इतना बड़ा छक्का नहीं देखा है। लियाम लिविंगस्टोन की यह तेज पारी पंजाब की टीम को अंक तालिका में अच्छी स्थिति देने में कामयाब रही है और इस टीम का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है। अब 10 मैचों में 10 अंक लेकर पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर सम्मानजनक स्थिति में है।

यहां देखें वीडियो-

पंजाब किंग्स टीम को चाहिए कि कि अपने बचे हुए चारों मैच जीते ताकि वह 18 अंक हासिल कर सके जिसके बाद उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए प्रमुख दावेदारों में गिना जाए। हालांकि अंग्रेज खिलाड़ी जॉनी बेयस्टो की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि वह बहुत ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हैं। इस मुकाबले में भी वे ओपनिंग करते हुए 6 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में कैगिसो रबाडा लगातार बेहतर करते जा रहे हैं, और उन्होंने इस मुकाबले में भी 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

पंजाब किंग्स की स्थिति आगे के मैचों पर निर्भर

पंजाब किंग्स की स्थिति आगे के मैचों पर निर्भर

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम पर हार का रत्ती भर भी असर नहीं पड़ा है और वे 10 में से आठ मुकाबले जीतकर 16 अंक लेकर अभी भी टॉपर बने हुए हैं। नंबर दो पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है जिन्होंने 10 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं। नंबर 3 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जो अब फिसलने के संकेत देने शुरू कर चुकी है। फिलहाल उनके 10 मैच में 6 जीत लेकर 12 अंक बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद नौ मैच में पांच मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+