मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे- पुरानी टीम KKR को हराकर छा गए कुलदीप

मुंबई इंडियंस, 10 अप्रैल: कुलदीप यादव आईपीएल के 2022 सीजन में पूरी तरह से बदले हुए गेंदबाज नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसके बाद यह फिरकी गेंदबाज चार मैचों में 10 विकेट लेकर पर्पल कैप रेस की होड़ में उमेश यादव के बराबर चल रहा है। उमेश यादव ने भी 10 विकेट हासिल किए हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने कुलदीप यादव से एक मैच ज्यादा खेला है।

पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के खिलाफ मैच

पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के खिलाफ मैच

कुलदीप यादव के लिए मैच इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि यह उनकी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के खिलाफ था। कोलकाता नाइट राइडर्स में कुलदीप यादव का आत्मविश्वास जिस तरह से डगमगया है वह किसी से छुपी हुई बात नहीं है और अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में उनको जो नया माहौल मिला है उसके चलते कुलदीप यादव का आत्मविश्वास काफी निखर कर सामने आया है। आईपीएल के 19वें मुकाबले में जब केकेआर की टीम दिल्ली कैपिटल्स से खेलने के लिए आई तो डीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवर में 171 रन बनाए और कुलदीप यादव को 4 विकेट मिले।

हर लिहाज से भारी पड़े-

हर लिहाज से भारी पड़े-

इस मैच में कुलदीप यादव ने भागकर एक शानदार कैच भी पकड़ा और उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया। खास बात यह है कि कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन में दो बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीता है और यह दोनों बार ही बड़ी टीमों के खिलाफ आया है क्योंकि दूसरी बार उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह पुरस्कार जीता था और यह दोनों मैच दिल्ली की टीम जीतने में कामयाब रही है। कुलदीप यादव ने मैच के बाद यह स्वीकार किया है कि इस विकेट पर बल्लेबाजों के लिए इतनी मदद मौजूद थी कि एक गेंदबाज को अपना कलेजा निकालकर गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ रही थी।

श्रेयस अय्यर के विकेट को बताया सबसे खास-

श्रेयस अय्यर के विकेट को बताया सबसे खास-

यहां पर गेंदबाजी की लंबाई काफी महत्वपूर्ण थी। कुलदीप ने कहा कि उन्होंने अपनी गति के साथ तालमेल बैठाया है। कभी वे तेज गेंद फेंकते थे तो कभी धीमी। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए उसमें श्रेयस अय्यर के विकेट को सबसे खास मानते हैं और कहते हैं कि यह काफी बड़ा विकेट था। श्रेयस अय्यर तब 54 रन बनाकर खेल रहे थे इस विकेट के बारे में बात करते हुए कुलदीप कहते हैं, "मेरा मानना है कि यह विकेट काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि वह विपक्षी टीम के मुख्य बल्लेबाज थे। मैं बहुत ज्यादा कोशिश नहीं कर रहा था। जब से मैं भारतीय टीम में वापस लौटा हूं तब से मैं केवल अपने रिदम पर ही फोकस कर रहा हूं। श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस को जिन गेंदों पर मैंने आउट किया उनकी लेंथ वाकई में बहुत अच्छी थी।"

मुकाबला को 'कुलदीप बनाम केकेआर' से चर्चा मिली

मुकाबला को 'कुलदीप बनाम केकेआर' से चर्चा मिली

कुलदीप यादव ने बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में उनको काफी सपोर्ट मिल रही है और पंत विकेट के पीछे से उनको बहुत अच्छे तरीके से गाइड करते रहते हैं। कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स के माहौल को कुलदीप काफी इंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये मुकाबला कुलदीप यादव के अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के चलते चर्चा में बना रहा।

मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे...

वसीम जाफर ने भी इस मौके का लुत्फ उठाया है और मीम के लिए मशहूर यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के हवाले से एक पोस्ट करता है और केकेआर के लिए कहता है- "मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे, बड़ा पछताओगे।

यह कुलदीप द्वारा आईपीएल में की गई उनकी दूसरी बेस्ट बॉलिंग हैं। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+