हार्दिक का विकेट लेने के बाद जश्न नहीं मना सके क्रुणाल, भाई के लिए उमड़े जज्बात- VIDEO

मुंबई, 29 मार्च: आईपीएल 2022 के चौथे मुकाबले में दो नई टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए उतरी। यह टीमें थी लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस, जिनमें दो भाई भी पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने थे। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान है और उनके बड़े भाई कुणाल पांड्या लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से खेल रहे हैं। दोनों भाइयों के बीच की इस भिड़ंत में पहली बाजी हार्दिक पंड्या के हाथ लगी है क्योंकि उनकी टीम ने एलएसजी को 5 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की।

यह भी पढ़ें- 'अपने भाई धोनी की सफलता दोहराना चाहता हूं'- बड़े इरादों के साथ IPL में उतर रहे हैं हार्दिक पांड्या

क्रुणाल और हार्दिक आमने-सामने

क्रुणाल और हार्दिक आमने-सामने

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाया था जो गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। यह काफी रोमांचक मुकाबला साबित हुआ जिसमें जीत भले ही छोटे भाई के हाथ लगी लेकिन आमने-सामने की लड़ाई में कुणाल पांड्या बाजी मारते हुए दिखाई दिए। इस मुकाबले में कुणाल पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन दिए और 1 विकेट चटकाया। खास बात यह थी कि यह एकमात्र विकेट उनके खुद के भाई हार्दिक पंड्या का था।

हार्दिक की अच्छी पारी का अंत बड़े भाई ने किया-

हार्दिक की अच्छी पारी का अंत बड़े भाई ने किया-

हार्दिक पंड्या तब एक अच्छी पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कुणाल पंड्या की गेंद पर मनीष पांडे को कैच थमा दिया। इसके साथ ही हार्दिक की एक अच्छी पारी का अंत हो गया और एलएसजी मैच में फिर से वापस आ गई। यह विकेट जज्बातों को भी लेकर आया। हार्दिक पंड्या ने कुणाल की फुलर को हवा में उड़ा दिया और मनीष पांडे कैच लेने के लिए तैयार थे। लेकिन खास बात यह थी कि इतना महत्वपूर्ण विकेट मिलने के बावजूद कुणाल पांड्या ने कोई जश्न नहीं मनाया। बड़े भाई अपने चेहरे पर हाथ रखकर अपने भाव को छुपाते हुए दिखाई दिए तो वही हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा भी स्टेडियम में कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं।

नताशा का रिएक्शन भी देखने लायक था-

नताशा ना गमगीन हो सकीं और ना ही खुशी मना सकीं। कुणाल पांड्या ने हार्दिक को आउट करने के बाद जब अपने मुंह से हाथ हटाया तो वे नर्वस थे। कहीं ना कहीं उनके चेहरे पर भाई को आउट करने के जज्बात भी दिखाई दे रहे थे और वह बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। हालांकि हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और अभिनव मनोहर ने इतनी जबरदस्त बल्लेबाजी की कि गुजरात टाइटंस हारी हुई बाजी को बाद में आसानी से जीत गई।

जीत की बाजी कप्तान हार्दिक पांड्या के ही हाथ लगी-

जीत की बाजी कप्तान हार्दिक पांड्या के ही हाथ लगी-

डेविड मिलर ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। सबसे आक्रामक राहुल तेवतिया रहे जिन्होंने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए और अंत में युवा अभिनव ने भी 7 गेंदों पर 15 रन बना दिए। हालांकि यह मैच एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक और कुणाल दोनों के लिए काफी अच्छा गया है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की ओर से खेलते हुए कुणाल ने अंतिम ओवरों में 13 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली थी और अंत तक नाबाद रहे और बाद में अपने कोटे के 4 ओवर पूरे करते हुए केवल 17 रन देकर एक विकेट लिया।

दोनों भाईयों के लिए अच्छा साबित हुआ मुकाबला-

दोनों भाईयों के लिए अच्छा साबित हुआ मुकाबला-

वहीं, हार्दिक पंड्या लंबे समय बाद अपनी गेंदबाजी की पूरी रौ में दिखाई दिए उन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की और अपने कोटे के 4 ओवर फेंके। हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिल सका और 37 रन भी खर्च किए लेकिन उनका धीरे धीरे लय में आना गुजरात टाइटंस के साथ टीम इंडिया के लिए भी शुभ संकेत है और बाद में हार्दिक पांड्या ने विकेटों के बीच एक अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन भी किया और 28 गेंदों पर पांच चौके व एक छक्का लगाकर 33 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+