'अपने भाई धोनी की सफलता दोहराना चाहता हूं'- बड़े इरादों के साथ IPL में उतर रहे हैं हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली, 28 मार्च: गुजरात टाइटंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले मैच से पहले एक संदेश दिया और कहा कि उन्हें कप्तान के तौर पर आईपीएल में सफलता हासिल करने की उम्मीद है।

IPL 2022: Gujarat Titans captain Hardik Pandya looking forward to MS Dhoni steps
Photo Credit: Gujrat Titans

हार्दिक लीग के इतिहास में पहली बार किसी आईपीएल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के साथ 7 सीजन बिताने के बाद हार्दिक को नई फ्रैंचाइजी गुजरात ने 15 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट किया।

हार्दिक ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है क्योंकि वह पीठ की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे थे। हालांकि, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी ने अहमदाबाद में गुजरात कैम्प में शामिल होने से पहले बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास किया।

फ्रेंचाइजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बोलते हुए, हार्दिक ने कहा कि वह अपने भाई और प्रिय मित्र एमएस धोनी को फॉलो करना चाहते हैं। ऑलराउंडर ने कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियंस में सचिन तेंदुलकर के साथ बिताए समय से बहुत कुछ सीखा है जो अब कप्तानी के समय काम आएगा।

हार्दिक ने कहा, "मैं आपको यह नहीं बताने जा रहा हूं कि मैं कहां से आया हूं। आप शायद यह जानते हैं। मैं आपको बताऊंगा कि मैं आपको कहां ले जा रहा हूँ। यह खेल की सफलता के बारे में है।

"यह एक ऐसी लाइन है जिसे मेरे भाई (एमएस धोनी) ने बढ़ाया है और मैंने यह छिपाने की कोई कोशिश नहीं की कि मैं उनको फॉलो करना चाहता हूं।"

हार्दिक ने कहा कि वह अपने करियर के तमाम उतार-चढ़ावों के बाद भी संघर्ष के लिए तैयार हैं और उन्हें गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में प्रभाव डालने का भरोसा है।

हार्दिक ने अपने करियर के अब तक के उतार-चढ़ाव पर भी बात की और कहा कि वे इतना कुछ झेलने के बाद भी अगर सबके सामने खड़े हैं तो उनको पता है आगे क्या करना है। हार्दिक ने कहा कि लोग उनके बारे में कुछ भी कहें, चाहे यह आत्मविश्वास हो या अलहड़पन, लेकिन जब भी वे बल्लेबाजी करने जाते तो विपक्षी खेमे में एक बेचैनी मची रहती है और यह बात वे जानते हैं।

पांड्या को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड ए से सी में गिरा दिया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑलराउंडर कप्तानी के बोझ को कैसे संभालता है और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए गेंद और बल्ले दोनों के साथ कैसा प्रदर्शन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+