KKR vs GT: हार्दिक पांड्या की वापसी, गुजरात ने लिया बैटिंग का फैसला, ऐसी है प्लेइंग 11
मुंबई, 23 अप्रैल: आईपीएल 2022 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच हो रहा है। गुजरात की टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो चुकी है। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। हार्दिक के लिए विजय शंकर को जगह खाली करनी पड़ी है। दूसरी ओर केकेआर की टीम में चोट के चलते कुछ बदलाव किए हैं।

टिम साउदी, सैम बिलिंग और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में लिया गया है। हार्दिक ने भी अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि वे एक हफ्ते का ब्रेक सावधानी के तौर पर लेना चाहते थे क्योंकि पिछले मैच के बाद पांच दिन का ब्रेक था।
कोलकाता ने जितने अच्छे तरीके से बढ़िया शुरुआत की थी वह बाद में उसको भुना नहीं पाए। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम से किसी को उतनी उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और वे 6 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: ऋषभ पंत के काम से वसीम जाफर भी नहीं खुश, बोले- ये सब हदों को पार करना है
दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 में से केवल 3 ही मुकाबले जीत पाई है। केकेआर अंक तालिका में 7वें स्थान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, टिम साउथी, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी












Click it and Unblock the Notifications