KKR vs DC: कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई, 10 अप्रैल: आईपीएल 2022 के मैच नंबर 19 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला हो रहा है। यह दिल्ली कैपिटल्स के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर का पहली बार इस सीजन में ऋषभ पंत की टीम के साथ सामना हो रहा है। श्रेयस अय्यर को मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया था और वे इस सीजन में केकेआर के कप्तान बने हुए हैं।

IPL 2020, KKR vs DC: Kolkata won toss and bowl first, here is both playing eleven

श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम अभी तक 4 में से 3 मैच जीतने के बाद बहुत अच्छी स्थिति में है और उन्होंने अपनी वही टीम उतारने का फैसला किया है जो पिछले मुकाबले में खेलने उतरी थी।

यह भी पढ़ें- चहल को 15वीं मंजिल पर लटकाने के मामले में रवि शास्त्री ने दोषी के लिए मांगी ये सजा

वही, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केवल एक बदलाव किया है एनरिक नोकिया की जगह खलील अहमद की वापसी हुई है।टॉस जीतने के बाद अय्यर ने कहा है कि पिच काफी सख्त लग रही है, कुछ घास भी है और दूसरी बैटिंग के दौरान यह और भी बेहतर हो जानी चाहिए। लड़कों ने निरंतरता दिखाने के लिए बहुत बढ़िया खेल दिखाया है।

rishabh pant

वहीं, पंत इस बात से खुश दिखाई दिए कि ओस का प्रभाव दिन के मुकाबले में देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस विकेट पर पहले बैटिंग करना इतना बुरा नहीं लगता है। पंत ने दिल्ली द्वारा पिछले मैच हारने पर निराशा जताई लेकिन कहा कि आप गलतियों से सबक लेते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (w), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+