इस खिलाड़ी की पत्नी ने बटलर को बताया अपना 'दूसरा पति', चौके-छक्कों से जुड़ा अजीबोगरीब कनेक्शन
नई दिल्ली, 27 मई: आईपीएल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐसा शायद पहले कभी नहीं हुआ है कि किसी एक खिलाड़ी की पत्नी ने दूसरे क्रिकेटर को सरेआम अपना 'दूसरा पति' बता दिया हो। लेकिन इस बार आईपीएल 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रासी वन डर डुसेन की पत्नी कुछ ऐसा ही कारनामा करके सुर्खियां बटोर रही है। रासी वन डर डुसेन की पत्नी का नाम लारा है और वह इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉस बटलर को अपना दूसरा पति बता रही हैं।

फॉर्म के चलते एक ऐसी गलतफहमी पैदा कर गए बटलर
रासी वन डर डुसेन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर है और जोस बटलर इंग्लैंड के क्रिकेटर है। यह दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेल रहे हैं। बटलर कई चौके छक्के लगाकर प्रतियोगिता में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं। आरआर की टीम को आज यानी 27 मई को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी के साथ खेलना है। नजरें यहां एक बार फिर जॉस बटलर रहेंगी जो अपनी फॉर्म के चलते एक ऐसी गलतफहमी पैदा कर गए हैं जिसके कारण रासी वन डर डुसेन की पत्नी उनको अपना दूसरा पति कहने के लिए मजबूर हो गई है।

रासी वन डर डुसेन की पत्नी लारा
रासी वन डर डुसेन की पत्नी लारा का कहना है कि उन्होंने जॉस बटलर को अपने दूसरे पति के रूप में इसलिए अपना लिया है क्योंकि जब भी मौजूदा सीजन में बटलर गेंद को छक्के के लिए भेजते हैं तो कैमरे का फोकस लारा की ओर ही हो जाता है। कैमरा लारा को इस तरीके से दिखाता है जैसे वही जॉस बटलर की पत्नी हों। इसी चक्कर में फैंस ने गलती से रासी वन डर डुसेन की पत्नी को जोस बटलर की बीवी समझ लिया है। लेकिन लारा ने साफ कहा है कि वह रासी वन डर डुसेन की पत्नी है और जोस बटलर की पत्नी का नाम लुइस है जिनका उनसे कोई लेना देना नहीं है।

जॉस बटलर को अपने 'दूसरे पति' के तौर पर स्वीकार कर लिया
आईपीएल में जब भी जोश बटलर कोई बड़ी पारी खेलते हैं या चौके छक्के लगाते हैं तो रासी वन डर डुसेन की पत्नी पर कैमरा चला जाता है फैंस के अंदर यह गलतफहमी पैदा हो गई है। ऐसे में लारा ने राजस्थान रॉयल्स के पॉडकास्ट में कहा, "मुझे लगता है मैंने जॉस बटलर को अपने दूसरे पति के तौर पर स्वीकार कर लिया है। लोग मुझे जॉस बटलर की पत्नी लुईस समझते हैं लेकिन मैं वह नहीं हूं। जॉस बटलर की पत्नी का नाम लुईस है मैं उनसे पहले मिली भी नहीं हूं। मुझे पक्के तौर पर लगता है कि लोग मुझे जॉस बटलर की पत्नी ही समझते हैं क्योंकि मैं कई बार कैमरे के फोकस कर रही हूं।"

बटलर की असली पत्नी का नाम लुईस है
रासी वन डर डुसेन की पत्नी लारा आगे बताती है कि वे और धन श्री (युजवेंद्र चहल की पत्नी) राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने में खुशी महसूस करती हैं और वे इस टीम को इस टीम के लिए चीयर करने से खुद को नहीं रोक पाती। वे कहती हैं कि मैं रासी वन डर डुसेन की पत्नी हूं लेकिन फिलहाल लोग जैसा सोच रहे हैं मैं ऐसा ही मान लेती हूं और उन्हें (बटलर) सपोर्ट करूंगी।

फाइनल के लिए बटलर की फॉर्म काफी अहम
बता दे अगर आज के मुकाबले में भी बटलर का बल्ला चला तो राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंच सकती है। जोस ने पिछले मैच में भी 89 रन बनाए थे लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि डेविड मिलर ने बहुत ही जबरदस्त पारी खेली थी और मैच राजस्थान रॉयल्स से छीन लिया था। देखना होगा बटलर एक बार फिर से खेलते हैं तो कैमरा लारा के ऊपर होता है या फिर नहीं। लारा वैसे ने साफ कह दिया है कि वे फिलहाल लोगों को इसी भ्रम में रहने देंगी जैसे वही जॉस बटलर की पत्नी हैं।
-
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 April: राजस्थान-आरसीबी के बीच कौन जीता टॉस -
RR vs RCB: वैभव और विराट में कौन पड़ेगा भारी? राजस्थान-आरसीबी मैच में किसकी होगी जीत -
RR vs RCB Weather: क्या राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा गुवाहाटी में आज मौसम -
Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस -
IPL 2026: 1 करोड़ को बना दिया 16 करोड़! RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, कितनी है मार्केट वैल्यू? -
Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में मचाई गजब की तबाही, टूट गया ऋषभ पंत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications