बटलर के शतक ने उधेड़ी MI के बॉलरों की बखिया, अंतिम 2 ओवर में मुंबई ने भी की वापसी

नई दिल्ली, 2 मार्च: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 9वां मुकाबला मुंबई के डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में जारी है जहां पर आरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी ही धुआंधार अंदाज दिखाएं जिसके चलते आरआर ने मुंबई की टीम को 194 रनों का टारगेट किया है। आरआर के लिए जोस बटलर ने 100 रनों की पारी खेली।

IPL 2022: Jos Buttler makes hundred, Rajasthan Royals set target to Mumbai Indians

बटलर की पारी के बावजूद राजस्थान की टीम 200 रन पार नहीं कर पाई क्योंकि मुंबई ने जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में अंतिम दो ओवरों में केवल 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो शुरुआत में सफल भी होता हुआ दिखाई दिया जब जसप्रीत बुमराह ने यशस्वी जयसवाल को केवल 1 रन पर चलता कर दिया और उसके बाद युवा देवदत्त पडिक्कल भी 7 रन बनाकर टाइमल मिल्स का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें- MI VS RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

लेकिन इसके बाद जॉस बटलर ने संजू सैमसंग के साथ मिलकर एक ऐसी जबरदस्त साझेदारी की जिससे राजस्थान की गाड़ी टॉप गियर में आ गई और इसके बाद गुलाबी जर्सी वाली इस टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भले ही किरण पोलार्ड ने 30 रनों पर कप्तान संजू सैमसन को आउट कर दिया लेकिन इसके बाद हेटमायर ने डेथ ओवरों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर दी।

Rajasthan Royals

इसी बीच दूसरे छोर पर एक बड़ी पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे थे उन्होंने ना केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि एक शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की। बटलर ने 19वें ओवर में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। यह पारी 66 गेंदों में आई। इसके तुरंत बाद हेटमायर 14 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीन चौके व तीन छक्के लगाए।

ये ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे थे जिन्होंने यॉर्कर गेंदों का इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया कि सेट बल्लेबाज बटलर की गिल्लियां भी उड़ गई। इसी ओवर में एक और रन आउट मिला जिसके बाद राजस्थान की पारी पर कुछ ब्रेक लगा। इस प्रकार बुमराह के ओवर में तीन विकेट मिले।

बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे शानदार बॉलर रहे जिन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 3 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+